शाहजहांपुर : तेज आवाज में डीजे बजाने पर दो पक्षों में हुए विवाद,युवक पर कुल्हाड़ी से हमला,तीन लोग घायल

शाहजहांपुर: तेज आवाज में डीजे बजाने पर दो पक्षों में हुए विवाद,युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, तीन लोग घायल



अमित कुमार शर्मा केडीएस न्यूज़ नेटवर्क

शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी पूर्वी में बीती रात तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। डीजे बजा रहे लोगो ने दूसरे पक्ष के घर मे घुस कर लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में दो सगे भाई व उनको बचने आई मां गंभीर रूप से  घायल हो गए। पुलिस ने देर रात तीनो घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले में पिता पुत्र समेत 7 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि, कांट के मोहल्ला गढ़ी पूर्वी में बीती देर रात डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान डीजे बजा रहे है लोगो ने लाठी डंडे व धारदार हथियार से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। घटना में दूसरे पक्ष के नावेद उनके भाई निजाम तथा उनको बचने आई उनकी मां हुसनारा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस तीनो घायलो को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 


परिजनों ने बताया की मोहल्ला का रेहान बहुत तेज आवाज में डीजे बजा रहा था। नावेद ने रेहान से हल्की आवाज में डीजे बजाने को कह दिया। जिस पर रेहान नाराज हो गया और गालिया देने लगा। नावेद ने विरोध किया तो रेहान ने अपने भाइयों सरताज, अशफाक, अंसार, शादाब, पिता इकबाल अन्य लोगो को बुला लिया। आरोपियों से बचने के लिए नावेद घर के अन्दर आ गया। इसी बीच सभी आरोपित लाठी डंडे व कुल्हाड़ी लेकर उनके घर में घुस आए। हमलावरो ने नावेद के सर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। नावेद बेहोश होकर गिर पड़ा। वहीं, नावेद को बचाने आये छोटे भाई नाजिम व उनकी मां को भी हमलावरो ने नही बक्शा। उनकी भी लाठी डंडो से पिटाई की गई। भीड़ एकत्रित होने तथा नावेद को मृत समझ कर हमलावर फरार हो गए।


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रेहान उसके भाइयो व पिता समेत सात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


आप हमें लाइक, सब्सक्राइब और शेयर करें।फॉलो भी करें।

Comments