सीतापुर- भाजपा जिला कार्यकारिणी के छह पदाधिकारी कोरोना पॉजिटिव, भाजपा खेमा चिंतित

भाजपा जिला कार्यकारिणी के छह पदाधिकारी कोरोना पॉजिटिव, भाजपा खेमा चिंतित




अभिषेक श्रीवास्तव केडीएस न्यूज़ नेटवर्क

सीतापुर- जनपद में बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट ने कई बड़े भाजपा पदाधिकारियों को अपनी चपेट में ले लिया। करीब छह भाजपा पदाधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 


सीएमओ डॉक्टर आलोक वर्मा ने बताया कि बुधवार को 1692 रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिनमें 87 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं इनमें सीतापुर जनपद के जिला महामंत्री भाजपा राकेश शुक्ला व रोहित सिंह के साथ जिला उपाध्यक्ष भाजपा नैमिष रतन तिवारी, जिला मंत्री जया सिंह, जिला मंत्री युवा मोर्चा अभिषेक मिश्रा, नगर मंत्री भाजपा शिवा गोस्वामी शामिल है इतनी बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी सहित जिले भर की सभी छोटी बड़ी कार्यकारिणी के पदाधिकारी सकते में आ गए हैं, जो भी पदाधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं इन सभी पदाधिकारियों द्वारा लगातार पार्टी गतिविधियों में हिस्सा लिया जा रहा था। साथ ही साथ यह कई अन्य भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिले भी हैं। ऐसे में जनपद सीतापुर भाजपा कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस मामले से चिंतित है, हालांकि कोरोना पॉजिटिव मिले सभी पदाधिकारियों ने अलग-अलग बयान जारी कर संपर्क में आए सभी लोगों से अपनी कोरोना जांच ने की अपील की है।


अगर आपको हमारे द्वारा दी जा रही खबरें पसंद आ रही हैं तो हमें लाइक और सब्सक्राइब जरूर करें।

Comments