9 से 12 तक के विद्यार्थी अब दूरदर्शन पर करेंगे पढ़ाई

9 से 12 तक के विद्यार्थी अब दूरदर्शन पर करेंगे पढ़ाई


राहुल गुप्ता 

केडीएस न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए वीडियो / वर्चुअल कक्षाओं के संचालन का निर्णय लिया है। यह पढ़ाई दूरदर्शन उत्तर प्रदेश और स्वयंप्रभा चैनल-22 के माध्यम से मंगलवार से प्रारम्भ होगी। 


माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पाण्डेय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 9 और 11 की पढ़ाई स्वयं प्रभा चैनल-22 पर सुबह 11 से 1 बजे तक होगी। इसका पुन: प्रसारण शाम साढ़े 4 बजे से साढ़े 6 बजे तक होगा। कक्षा 10 और 12 की पढ़ाई दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर दोपहर 1 से 2 बजे, ढाई से 3 बजे, साढ़े 3 से 5 बजे तक, साढ़े 5 बजे से साढ़े 6 बजे तक होगी।


कोरोना संक्रमण के चलते कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों की पढ़ाई की चिंता उनके माता-पिता को सता रहे थी, क्योंकि इन कक्षाओं में होने वाली पढ़ाई प्रमुख मानी गई है। दसवीं कक्षा और बारहवीं कक्षा में बोर्ड एग्जाम होते हैं। ऐसे में बच्चों का भविष्य भी इस पर निर्भर करता है जिसे लेकर सरकार ने एक नीति बनाकर एक बड़ा फैसला लिया है। जिससे कुछ हद तक तो अब बच्चों के भविष्य की चिंता से ग्रस्त मां-बाप को राहत मिलेगी।


हमें और अधिक पढ़ें, फॉलो करें और शेयर करें।

Comments