पंडितों को दक्षिणा में नकली नोट देकर रफूचक्कर हुई महिला, जाने फिर क्या हुआ
अभिषेक श्रीवास्तव केडीएस न्यूज़ नेटवर्क
सीतापुर- जनपद के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में आश्रम से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आश्रम से 15 लाख से अधिक रकम के नकली नोट बरामद हुए हैं। बताया यह जा रहा है की यह नकली नोट दक्षिणा में मिले थे।
आपको बता दें पूरा मामला गुरुवार सुबह लगभग 4 बजे का है। जहां पर आश्रम संचालिका गीता पाठक नाम की महिला ने लक्ष्मी प्राप्ति के लिए 40 पंडितों को बुलाकर अनुष्ठान कराया था। अनुष्ठान पूरे 11 दिन चला। अनुष्ठान के लिए प्रतिदिन दो हजार रुपए पर आदमी तय हुआ था। अनुष्ठान पूरा होने पर जब दक्षिणा देने की बारी आई, तो चालाक महिला ने कपड़े की पोटली में नकली नोट जिस पर भारतीय मनोरंजन बैंक लिखा था पंडितों को पकड़ा कर फरार हो गई।
भोजन करने के बाद पंडितों ने जब पोटली खोल सोचा अब दक्षिणा आपस में मिलकर बांट लें। तब नकली नोट देखकर उनके होश उड़ गए। इसकी जानकारी उन लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने यह बताया कि नकली नोट चूरन वाले हैं। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरु कर दी है। इसके साथ ही उस महिला की भी तलाश पुलिस कर रही है जिस पर यह नकली नोट आश्रम में देने का आरोप है।
क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद ने बताया गीता पाठक नाम की महिला जोकि महमूदाबाद थाना क्षेत्र के गांव टेरवा मनकापुर की रहने वाली है। जिसने लक्ष्मी वृद्धि के लिए बाहर से पंडितों को बुलाकर अनुष्ठान कराया था। इसके बाद में जब पंडितों को पैसा देने की बारी आई तो भारतीय मनोरंजन बैंक लिखे हुए नकली नोट एक पोटली में बांधकर उन लोगों को देकर फरार हो गई है। जिसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है और इसकी गहराई से जांच की जाएगी आखिर नकली नोट का इतना बड़ा जखीरा कहां से उस महिला को प्राप्त हुआ है।
हमारी खबरों को लाइक करें, शेयर करें और हमें फॉलो करें।
Comments
Post a Comment