भुइफोरवानाथ मंदिर पर भाजपा पदाधिकारियों ने लगाई झाडू
देव श्रीवास्तव केडीएस न्यूज़ नेटवर्क
लखीमपुर-खीरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को लेकर शुरू हुआ सफाई अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भइफोरवानाथ मंदिर की साफ-सफाई की। पूरे परिसर में सभी के द्वारा झाडू लगाई गई। इस दौरान नगर उपाध्यक्ष गुरूदत्त सिंह ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री स्वच्छता को लेकर जो अभियान चला रहे है, उसमें भाजपा का हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी उनके कन्धे से कन्धा लगाकर चल रहा है, अलग-अलग स्थानों पर एक कार्ययोजना बनाकर साफ-सफाई की जा रही है।
इस मौके पर डाॅ. सतीश कौशल बाजपेई, अजीत मिश्रा, अश्विनी अवस्थी, सूर्य प्रकाश, डाॅ. सर्वेश तिवारी, सूरज श्रीवास्तव, रोहित तिवारी, सर्वेश शुक्ला, रंजीत त्रिवेदी, अनिल जायसवाल, सुशील तिवारी, धीरज गुप्ता व रवि अवस्थी ने इस सफाई अभियान में अपना योगदान दिया।


Comments
Post a Comment