पश्चिम बंगाल एवं अंडमान निकोबार दीप समूह का जितिन प्रसाद को पार्टी प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसियों मैं खुशी
पश्चिम बंगाल एवं अंडमान निकोबार दीप समूह का जितिन प्रसाद को पार्टी प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसियों मैं खुशी
आतिशबाजी कर और मिठाइयां बांटकर मनाई खुशी
देव श्रीवास्तव केडीएस न्यूज़ नेटवर्क
लखीमपुर-खीरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को राष्ट्रीय इकाई द्वारा पश्चिम बंगाल एवं अंडमान निकोबार दीप समूह का पार्टी प्रभारी बनाया गया है। जिसके बाद उनके गृह जनपद व उनके संसदीय क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने व उनके समर्थकों ने मिठाईयां बांटी। इस दौरान कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने जितिन प्रसाद को बधाई भी दी है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को पश्चिम बंगाल एवं अंडमान निकोबार दीप समूह का पार्टी प्रभारी बनाया गया है। जिसकी सूचना के बाद उनके गृह जनपद सहित उनके संसदीय क्षेत्र धौराहरा के उनके हजारों समर्थकों ने एवं पदाधिकारियों ने क्षेत्र में मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की है। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने आतिशबाजी भी की और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष इकबाल अहमद खान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा एवं राहुल गांधी द्वारा युवा नेता जितिन प्रसाद को पश्चिम बंगाल एवं अंडमान निकोबार दीप समूह का जो नेतृत्व सौंपा गया है, उससे आज उनके सभी समर्थकों में खासा उत्साह है। इससे न सिर्फ कांग्रेसका वर्चस्व बढ़ेगा, बल्कि युवाओं में पार्टी की छवि भी बढ़ेगी। निश्चित रूप से अब पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
शीर्ष नेतृत्व का यह निर्णय पार्टी को और मजबूती प्रदान करेगा। जितिन प्रसाद न सिर्फ युवाओं में बल्कि अपने गृह जनपद सहित अपने संसदीय क्षेत्र में काफी लोकप्रिय नेता है। यही कारण है कि उनकी छवि पूरे देश में एक अच्छे नेता के रूप में है। शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है वह निश्चित रूप से फलीभूत होगी। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को कुंवर राघवेंद्र बहादुर सिंह, सुचिता कुमारी, पीसीसी सदस्य नवीन पांडे, दीपक बाजपेई, इरफान, आशीष सिंह, पंकज शुक्ला, विवेक शुक्ला, संजीव मिश्रा, प्रहलाद राज सोनू, सहित तमाम नेताओं ने बधाई दी है।
हमें लाइक सब्सक्राइब और शेयर जरूर करें।



Comments
Post a Comment