सीतापुर- पांच दरिंदों ने नाबालिग से किया गैंगरेप, बेहोश होने के बाद छोड़कर भागे, वीडियो भी किया वायरल

पांच दरिंदों ने नाबालिग से किया गैंगरेप, बेहोश होने के बाद छोड़कर भागे, वीडियो भी किया वायरल


अभिषेक श्रीवास्तव केडीएस न्यूज़ नेटवर्क

सीतापुर- मानवता को शर्मसार करने वाला एक और मामला जनपद के थाना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र से प्रकाश में आया है। यहां पांच दरिंदों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपी बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर वहां से भाग निकले। वहीं मामले से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसके बाद जनपद की पुलिस सक्रिय हुई।


देखें वीडियो


जनपद सीतापुर के थाना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला जो मामला सामने आया है, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि आज अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। बताया जाता है कि एक नाबालिक के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया, जिसके बाद उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर सभी भाग निकले। वहीं इस घटना का वीडियो भी बना कर आरोपियों द्वारा वायरल कर दिया गया। जिसके बाद मामला मीडिया में पहुंच गया। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की और पीड़िता के परिजनों को थाने बुलाकर तहरीर ली। मामले में एसपी सीतापुर आरपी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे जानकारी देते हुए बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को आर्थिक मदद दिलाए जाने को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों में एक युवक को पीड़िता पहले से जानती थी जो घटनास्थल तक पीड़िता को लेकर गया था। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। किसी भी आरोपी को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।

Comments