राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का काग्रेस कराएगी आयोजन- रफत फातिमा

राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का काग्रेस कराएगी आयोजन- रफत फातिमा



देव श्रीवास्तव केडीएस न्यूज़ नेटवर्क

लखीमपुर-खीरी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75 वीं जयंती पर कांग्रेस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम एवं आर्थिक विकास भारत में कल कारखानों का विकास वाह राजीव गांधी द्वारा किए गए विकास से जुड़े सवालों के जरिए कांग्रेस युवाओं में अपनी पहचान बनाने का प्रयास करेगी। जिसे लेकर राष्ट्रीय को कोऑर्डिनेटर माइनॉरिटी डिपार्टमेंट रफत फातिमा शुक्रवार को पत्रकारों से मिली।


कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय को कोऑर्डिनेटर माइनॉरिटी डिपार्टमेंट रफत फातिमा ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन राजीव गांधी की 75 वीं जयंती पर जिले में भी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होगा जो बिल्कुल निशुल्क होगा। इसमें 60 बहुविकल्पी सवाल पूछे जाएंगे। जिनका जवाब 30 मिनट में देना होगा। इनके लिए जो विषय चुने गए हैं, उनमें स्वतंत्रता संग्राम, भारत का आर्थिक विकास, कल कारखानों का विकास, विकास से जुड़ी प्रमुख कृतियां विषय सहित पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा किए गए विकास कार्यों तथा भारत में विज्ञान तकनीक विकास सहित भारत में कला साहित्य विकास के विषय को शामिल किया गया है। इस प्रतियोगिता में 16 से 22 वर्ष तक उम्र के युवा भाग ले सकते हैं। यह परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष इकबाल अहमद खां, मेराज अली खान, सिद्धार्थ त्रिवेदी, शहर अध्यक्ष फारुख सिद्दीकी, हरगोविंद वर्मा, यशपाल सिंह, उत्तम राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


अभी सिर्फ शिक्षितों पर ध्यान देगी कांग्रेस


पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर होने वाली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रचार प्रसार के लिए लखीमपुर पहुंची राष्ट्रीय को कोऑर्डिनेटर माइनॉरिटी डिपार्टमेंट रफत फातिमा से जब अशिक्षित जनता को कांग्रेस की योजनाओं से रूबरू कराने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी कांग्रेस शिक्षित युवाओं पर ध्यान दे रही है अन्य वर्गों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार कांग्रेस नीतियों से अवगत कराने के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी।

Comments