वीडियो- नौजवानों के लिए बनाए जा रहे काले कानून पर लहू बहाने को तैयार है सपा- दिग्विजय सिंह देव

नौजवानों के लिए बनाए जा रहे काले कानून पर लहू बहाने को तैयार है सपा- दिग्विजय सिंह देव


सरकारी नौकरी में संविदा और बेरोजगारी की मार पर सपा का प्रदर्शन


उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सीतापुर के जिलाधिकारी को सौंपा


अभिषेक श्रीवास्तव केडीएस न्यूज़ नेटवर्क


सीतापुर- योगी सरकार द्वारा सरकारी नौकरी के नियमों में होने वाले संशोधन के विरोध में समाजवादी पार्टी कि चारों युवा इकाइयों ने समाजवादी छात्र सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के नेतृत्व में अपना प्रदर्शन किया। जिसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी सीतापुर को दिया।

 यहां देखें वीडियो


अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी छात्र सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने कहा कि पहले से ही प्रदेश का अन्नदाता परेशान था। युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा था। दलित पिछड़ा वर्ग भी सरकार की नीतियों से त्रस्त था। इसी बीच सरकार ने न सिर्फ अनुसूचित जाति जनजाति आदिवासी समाज के गरीब छात्रों के ग्रेजुएशन में दाखिले की निशुल्क व्यवस्था को समाप्त करने का जो काम किया है वह बेहद खराब है। 



एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश के युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं, नौकरियां नहीं मिल रही हैं, भाजपा सरकार आने के बाद से युवाओं को मजबूरन अपराधी बनना पड़ रहा है। ऐसे में सरकारी नौकरी में 5 साल तक दिहाड़ी मजदूर के रुप में युवाओं से काम कराने का जो कानून लाया जा रहा है समाजवादी उसका पुरजोर विरोध करते हैं। किसान और बेरोजगार नौजवान के हितों के साथ-साथ अनुसूचित जाति-जनजाति सहित सरकार अगर किसी भी तरह की गलत नीति से कार्य करेगी तो समाजवादी से बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके लिए सड़क से संसद तक प्रदर्शन होगा। हर समाजवादी कार्यकर्ता काले कानूनों के विरोध में अपना खून बहाने को तैयार है। सरकार को ऐसे कानून को वापस लेना होगा जो युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।

Comments