मुठभेड़ में सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से एक सिपाही भी घायल
अभिषेक श्रीवास्तव / पंकज कश्यप केडीएस न्यूज़ नेटवर्क
सीतापुर- इमलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सामुहिक गैंग रेप आरोपी गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश और एक सिपाही घायल हुआ हैं। पकड़े गए आरोपी बदमाश के पैर में गोली लगी है। पकड़ा गया बदमाश सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी है।
वीडियो- घायल आरोपी को देर रात जिला अस्पताल लाया गया है।
क्या है पूरा मामला
सीतापुर- थाना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के यहां पांच दरिंदों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपी बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर वहां से भाग निकले। वहीं मामले से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसके बाद जनपद की पुलिस सक्रिय हुई।
जनपद सीतापुर के थाना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला जो मामला सामने आया है, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि आज अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। बताया जाता है कि एक नाबालिक के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया, जिसके बाद उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर सभी भाग निकले। वहीं इस घटना का वीडियो भी बना कर आरोपियों द्वारा वायरल कर दिया गया। जिसके बाद मामला मीडिया में पहुंच गया। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की और पीड़िता के परिजनों को थाने बुलाकर तहरीर ली। मामले में एसपी सीतापुर आरपी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे जानकारी देते हुए बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को आर्थिक मदद दिलाए जाने को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों में एक युवक को पीड़िता पहले से जानती थी जो घटनास्थल तक पीड़िता को लेकर गया था। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। किसी भी आरोपी को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।


Comments
Post a Comment