बेरोजगार युवाओं ने अंतर्राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया

बेरोजगार युवाओं ने अंतर्राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया




शमशाद खान

मोहम्मदी-खीरी। तहसील मोहम्मदी के अंतर्गत ग्राम पंचायत रायपुर में युवा बेरोजगार नेता मोनू यादव के अगुवाई में आज बेरोजगार दिवस मनाया और सरकार से बेरोजगार युवाओं ने रोजगार के लिए अपनी मांग रखी। 

समाजवादी पार्टी के युवा नेता मोनू यादव के नेतृत्व में युवा बेरोजगार दिवस मनाया गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद बेरोजगारी बढ़ गई है। आज युवा हर स्तर पर परेशान है। वहीं सरकारी नौकरियों में भी संविदा नियम लागू कर सरकार प्रदेश के युवाओं के साथ छल कर रही है। जिसे समाजवादी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। सड़क से संसद तक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पे महेश यादव, संदीप यादव आरिफ गाज़ी,अरविंद गिरी, अखिलेश सिंह, अंकुर कनोजिया, लकी कश्यप, निशार अली, जितेंद्र सिंह, कपिल यादव, भास्कर सिंह, श्याम सिंह, जितेंद्र सिंह, विमलेश यादव और बहुत से नोजवान साथी मौजूद रहे

Comments