जकात फाउंडेशन पर भारत में साजिश रचने का आरोप

जकात फाउंडेशन पर भारत में साजिश रचने का आरोप


हिंदू जागरण मंच ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा


देव श्रीवास्तव केडीएस न्यूज़ नेटवर्क

लखीमपुर-खीरी। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा जकात फाउंडेशन के खिलाफ 5 सूत्रीय एक ज्ञापन प्रधानमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को दिया। जिसमें जकात फाउंडेशन पर देश में बड़ी साजिश रचने का आरोप लगाते हुए उसकी जांच कराने की मांग की गई है।


 हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष राहुल सनातन द्वारा जानकारी दी गई कि सुदर्शन समाचार चैनल पर दिखाए गए कार्यक्रम से जानकारी हुई कि जकात फाउंडेशन भारत में बड़ी साजिश रच रहा है। जकात फाउंडेशन के तार पाकिस्तान और  जाकिर नाईक से जुड़े हैं तथा संघ लोक सेवा आयोग में अल्पसंख्यक वर्ग को अधिक छूट का अवसर प्राप्त है जो समानता के सिद्धांत के विरुद्ध हैं। हिंदू जागरण मंच लखीमपुर आग्रह करता है कि जकात फाउंडेशन के सदस्यों की गतिविधि की गहनता से जांच हो, संघ लोक सेवा आयोग से हिंदी व अंग्रेजी के अतिरिक्त अन्य भाषाओं को समाप्त किया जाए,.संघ लोक सेवा आयोग से इस्लामिक स्टडी को समाप्त किया जाए, संघ लोक सेवा आयोग में संपूर्ण भारतीयों को समान अवसर दिया जाए और सुदर्शन समाचार चैनल के मालिक सुरेश चव्हाण की सुरक्षा व चैनल की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन देते समय हिंदू जागरण मंच से जिलाध्यक्ष राहुल सनातन, अखिलेश गुप्ता, संजीव अवस्थी, वरुण मिश्रा, रविंद्र शुक्ला, अजय जायसवाल, अश्वनी गुप्ता, प्रशांत आर्य, मनोज माथुर, रवि श्रीवास्तव, आशीष कटियार उपस्थित रहे।

Comments