कांग्रेस ने फूट डालो, राज करो की नीति पर चलाई सरकार: डाॅ. ईरा
देव श्रीवास्तव केडीएस न्यूज़ नेटवर्क
मैगलगंज-खीरी। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा मण्डल प्रशिक्षण दो दिवसीय शिविर मैगलगंज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में प्रारंभ हुआ। जहां पहुंची मुख्य वक्ता इरा श्रीवास्तव ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी और संघ का इतिहास बताया बल्कि मुख्य विपक्षी दल के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य वक्ता प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. ईरा श्रीवास्तव ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के सफर के बारे में विधिवत बताया। वहीं आजादी के बाद से अब तक मुख्य विपक्षी कांग्रेस और वर्तमान भाजपा सरकार के बीच का अंतर भी समझाया। उन्होंने कहा भाजपा ही वो दल है जो सबका साथ सबका विकास की बात करती है। कांग्रेस ने सिर्फ फुट डालो राज करो की नीति पर सरकारें चलाई है। भाजपा का बूथ अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। प्रमुख वक्ता संजय मिश्रा विश्व हिंदू परिषद प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के अनुसांगिक संगठन चाहे वो मजदूर संघ हो किसान संघ हो सिक्ख पंथ अथवा मुस्लिम संघ सभी संगठन जन सेवा में लगे है। उन्होंने कहा भाजपा का कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से अपना समय पैसा खर्च करके जनसेवा कर रहा है। ऐसे देवतुल्य कार्यकर्ता केवल भाजपा में ही सम्भव है। प्रशिक्षण शिविर में जिला उपाध्यक्ष सन्तोष कुमारी, मण्डल अध्यक्ष श्याम किशोर तिवारी पग्गु, पूर्व मण्डल अध्यक्ष आलोक शुक्ला वेदु, रामकुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अनुज शुक्ला, महामंत्री जगन्नाथ राठौर, राममोहन गुप्ता, उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा, आशुतोष गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, मीडिया प्रभारी अंकित तिवारी, युवा मोर्चा मडल अध्यक्ष नितिन मिश्रा, प्रशांत तिवारी, रवि अवस्थी आदि मैगलगंज मण्डल के पदाधिकारी व कर्तकर्ता मौजूद रहे।
आप हमें लाइक शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें।
Comments
Post a Comment