क्या था ऐसा कि सोते हुए दंपत्ति पर डाला गया तेजाब, हालत गंभीर

क्या था ऐसा कि सोते हुए दंपत्ति पर डाला गया तेजाब, हालत गंभीर




रवि शर्मा केडीएस न्यूज़ नेटवर्क

मितौली-खीरी। बीती रात्रि गांव के बाहर अपने पालेशर पर सो रहे वृद्ध पति-पत्नी के ऊपर अज्ञात लोगों ने तेजाब डाल दिया। जिसमें पति गंभीर रूप से झुलस गया। 

 

जानकारी के अनुसार, गजराज वर्मा (54) पत्नी कमला देवी (50) निवासी पकरिया (रेवाना) बीती रात गांव के बाहर अपने पालेशर पर सो रहे थे। वहीं किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तेजाब डाल दिया गया। पत्नी के द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण इकठ्ठा हुए तब तक घटना को अंजाम देने वाले आरोपी भाग निकले। परिजनों ने आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए। वहां पर हालत गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में डॉक्टरों ने बताया कि इनके आंख में बहुत ही ज्यादा गंभीर समस्या है, इनको आंख संबंधित डॉक्टर के यहां इलाज करवाए, फिर वहां से आनन-फानन में परिजनों ने सीतापुर आंख अस्पताल में डॉक्टरों को दिखवाया, उसके तत्पश्चात जिला अस्पताल सीतापुर में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष अनिल सैनी ने बताया कि उपरोक्त प्रकरण में जांच चल रही है व संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु थाने पर लाया जा रहा है। मरीज खतरे से बाहर बताया जा रहा है। मरीज के साथ हल्का इंचार्ज कमल किशोर सिंह भी वहीं पर परिजनों के साथ मे मौजूद है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दोषियों को सजा दी जाएगी।


आप हमें लाइक शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें।

Comments