लखीमपुर खीरी: इंस्पेक्टर ने स्वास्थ्य कर्मियां से की अभद्रता, दी धमकी

इंस्पेक्टर ने स्वास्थ्य कर्मियां से की अभद्रता, दी धमकी



स्वास्थ्य कर्मियां ने सीएमएस को प्रार्थना-पत्र देकर कार्यवाही कराये जाने की मांग


अलका आशीष केडीएस न्यूज़ नेटवर्क

लखीमपुर-खीरी। जेसीआई कैम्पस में कोविड-19 की सैम्पलिंग में लगे कर्मियां ने जांच कराने आये इंस्पेक्टर पर अभद्रता करने व धमकाने का आरोप लगाया है। स्वास्थ्य कर्मियां ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही कराये जाने की मांग की है। 

  

सीएमओ को दिये गये प्रार्थना पत्र में स्वास्थ्य कर्मियां ने कहा कि गुरूवार की दोपहर 2 बजे इंस्पेक्टर विद्याराम दिवाकर कोविड-19 की जांच कराने आये थे। जहां सैम्पल लेने के बाद वह वापस चले गये। कुछ देर बाद इंस्पेक्टर दोबारा आये और स्वास्थ्य कर्मियों का नाम पूछने लगे तथा कहा कि तुम लोगों ने मेरी वर्दी खराब कर दी है, मै तुम लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाऊंगा तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। जिसके बाद से स्वास्थ्य कर्मी काफी डरे व सहमे हुए है। 


मिसाइल मैन के बारे में यह जानना भी जरूरी है देखें वीडियो



स्वास्थ्य कर्मियां ने उपरोक्त इंस्पेक्टर के विरूद्ध कार्यवाही कराये जाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र पर चिकित्साधिकारी रूक्मेश मिश्रा, आशुतोष कुमार वर्मा, एलटी सुभाषचन्द्र वर्मा, शिव सिंह वर्मा, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार वर्मा, वार्ड ब्याय कल्ल कश्यप, क्लीनर सुजीत कुमार के हस्ताक्षर है।


आप हमें लाइक शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें।

Comments