नहीं जाना ट्रेजरी- अपनी पेंशन के लिए ऑनलाइन भेजे जीवन प्रमाण पत्र
रवि शर्मा केडीएस न्यूज़ नेटवर्क
लखीमपुर-खीरी। कोविड-19 के खतरे को देखते हुए तमाम तरह की सावधानियां शासन और प्रशासन द्वारा उठाई जा रही हैं। इसी कड़ी में बुजुर्ग पेंशनर्स को भी सहूलियत देने के लिए ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र भेजने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है।
इस बारे में वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि कोविड-19 महामारी के व्यापक संक्रमण की आशंका के दृष्टिगत कलेक्टेट स्थित जिला कोषागार से पेंशन प्राप्त कर रहे वरिष्ठ नागरिक पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनधारकों को यह सूचित किया जाता है कि वह अपने कंप्यूटर इंटरनेट/बायोमैट्रिक डिजिटल डिवाइस निकटवर्ती सुविधा केंद्र साइबर कैफे इत्यादि से जीवित प्रमाण पत्र सम्बन्धित वेबसाइट से अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जनरेट कर पर ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं, जिससे वृद्ध एवं कमजोर पेंशनरों को कोषागार आने की आवश्यकता नहीं होगी और ना ही भीड़-भाड़ तथा महामारी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि जीवित प्रमाण पत्र देने का कोई माह नियत नहीं है सिर्फ यह ध्यान देना है पूर्व में जिस तिथि को जीवित प्रमाण पत्र दिया गया हो उसकी वैधता एक वर्ष तक की ही रहेगी। पुनः जीवित प्रमाण पत्र देना पड़ेगा। डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र जनरेट करने के लिए आधार कार्ड, कोषागार इंडेक्स नंबर, पीपीओ नंबर, पेंशन बैंक अकाउंट नंबर आईएफएससी कोड सहित व मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। उन्होंने बताया कि कोषागार को ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र प्रेषित करते समय कोषागार इंडेक्स नंबर, पीपीओ नंबर व बैंक खाता का डिटेल अवश्य प्रार्थना पत्र के साथ भेजने का कष्ट करेंगे।
आप हमें लाइक शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें।

Comments
Post a Comment