धर्म-कर्म- अब एक ही आरती से प्रसन्न होंगे सभी देवी देवता

अब एक ही आरती से प्रसन्न होंगे सभी देवी देवता




रवि शर्मा केडीएस न्यूज़ नेटवर्क

मोहम्मदी-खीरी। देवी-देवताओं के लिए अलग-अलग आरती का प्रचलन सदियों से चला आ रहा है, परंतु नए समय और नए युग में लोगों के पास समय का अभाव एक जटिल समस्या बन रहा था। ऐसे में कम समय में देवी देवताओं की पूजा करने के जो विचार कभी कभार मन में आते थे वह अब सार्थक हो गए हैं, क्योंकि अब एक ही आरती से सभी देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए एक आरती का संग्रह तैयार कर लिया गया है।


भारत के खजाने में हुई बहुत बड़ी वृद्धि देखें वीडियो...


सर्वदेव आरती के नाम से सुप्रसिद्ध भजन सिंगर तृप्ति शाक्या के स्वर में लखीमपुर खीरी के लेखक, कवि, साहित्यकार, गोविन्द गुप्ता द्वारा रचित आरती ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लांच हो रही है। सुंदर संगीत से सजी यह आरती भक्तों में बहुत लोकप्रिय होने की संभावना है, क्योकि अलग-अलग सभी देवी देवताओं की जगह एक ही आरती में सभी को समाहित किया गया है। वहीं गोविंद गुप्ता ने बताया कि मेरे भजन गायन के अब तक के इतिहास में यह आरती हमारे लिये अद्भुत है, जो कि प्रयागराज निवासी तृप्ति शाक्या सुप्रसिद्ध भजन सिंगर ने अपनी गायकी में प्रस्तुत किया है। मेरे मन मे ईश्वर की प्रेरणा से यह भावना आई कि मैं इसे लिखूं आज यह सपना साकार हुआ।


आप हमें लाइक शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें।


Comments