आज से भारत और श्रीलंका की नौसेना का "स्लाइनेक्स" संयुक्त वार्षिक अभ्यास शुरू

आज से भारत और श्रीलंका की नौसेना का "स्लाइनेक्स" संयुक्त वार्षिक अभ्यास शुरू



देव श्रीवास्तव केडीएस न्यूज़ नेटवर्क 

दिल्ली- आज देश का बच्चा-बच्चा यह बात जानता है कि चीन भारत  को नीचा दिखाने के लिए  कभी कोई कोर कसर नहीं छोड़ता और हमेशा ऐसी गतिविधियों में आगे रहता है जिससे उसकी ताकत  दिखती रहे, परंतु चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की भारती कार्रवाई जब से शुरू हुई है तब से चीन औंधे मुंह गिर गया है।  लगातार भारतीय सेना चीन को हर मोर्चे पर मुंह तोड़ जवाब दे रही है। ऐसे में भारत और श्रीलंका की नौसेना के बीच आठवां वार्षिक संयुक्‍त अभ्‍यास-स्‍लाइनेक्‍स-20 आज से त्रिंकोमाली तट पर शुरू हो रहा है। यह अभ्‍यास 21 अक्‍तूबर तक चलेने की उम्मीद है।


रियर एडमिरल बंडारा जयतिलका के नेतृत्‍व में श्रीलंका के नौसैनिक पोत - सयूरा और गजबाहु अभ्‍यास में शामिल होंगे। भारतीय नौसेना के पोत - कर्मोटा और किल्‍तान का नेृतत्‍व रियर एडमिरल संजय वात्‍स्‍यायन करेंगे।


रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारतीय नौसेना के चेतक हेलिकॉप्‍टर और डोर्नियर समुद्री गश्‍ती विमान भी अभ्‍यास में भाग लेंगे।  स्‍लाइनेक्‍स-20 का उद्देश्‍य दोनों देशों की नौसेना के बीच बहुआयामी समुद्री संचालन प्रक्रियाओं में सुधार लाना है।


रक्षा मंत्रालय ने कहा कि स्‍लाइनेक्‍स  श्रृंखला के अभ्‍यास भारत और श्रीलंका के बीच गहन संबंधों का परिचायक है जिससे समुद्री क्षेत्र में भी परस्‍पर सहयोग बढ़ा है। 


सोर्स- आकाशवाणी


आप हमें लाइक, शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें।

Comments