जाने अखिलेश यादव ने क्यों खजांची को गिफ्ट की साइकिल
देव श्रीवास्तव केडीएस न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव हर बार कुछ नया करके लोगों को चौंका देते हैं। राजनीति के दांव पेंच में वे अपने पिता से पीछे नहीं है। इस बार भी उन्होंने कुछ नया किया है उन्होंने नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में जन्में एक बच्चे को उसके जन्मदिन पर साइकिल गिफ्ट की है। उन्होंने याद दिलाया है नोटबंदी ने किस तरह से देश के लोगों को परेशान किया था।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर देहात जिले के झींझक में बैंक की लाइन में खड़ी एक महिला से जन्मे बच्चे को उसके जन्मदिन पर साइकिल गिफ्ट की है। इस बच्चे का नाम खजांची रखा गया था।
वीडियो
आपको यह ही बताते हैं कि अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि नोटबंदी की लाइन में जन्मे नन्हे खजांची को साइकिल का तोहफा दिया है ताकि उसके भविष्य में खुशी का चक्का घूमता रहे। इसी के साथ-साथ उन्होंने भाजपा सरकार पर भी तंज कसे थे। इससे पहले किए गए ट्वीट में उन्होंने नोटबंदी पर सवाल खड़े किए और यहां तक लिख दिया कि अभी नकली नोट नहीं बंद हुए हैं। अखिलेश यादव राजनीति के किसी भी मौके को नहीं छोड़ते हैं और सत्ताधारी भाजपा पर उन्होंने इस बार फिर खजांची को साइकिल गिफ्ट कर तंज कसा है।
Comments
Post a Comment