डिग्री कॉलेज की छात्राओं को दी गई यातायात नियमों की जानकारी
देव श्रीवास्तव केडीएस न्यूज़ नेटवर्क
लखीमपुर-खीरी। यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नवंबर माह में होने वाले यातायात माह के अंतर्गत आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मैं सोमवार को एक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जहां उपस्थित सभी छात्रों को यातायात से जुड़े हुए सभी नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई।
"यातायात माह" नवंबर-2020 के दृष्टिगत सम्पूर्ण जनपद में जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं उनका पालन करने हेतु प्रेरित करने का अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 9 नवंबर को टीएसआई सूर्यमणि एवं यातायात पुलिस जवानों द्वारा आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, लखीमपुर में यातायात जागरूकता लगाया गया। कैंप के माध्यम से छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा स्वयं इसका पालन करने व परिवार के लोगों से भी जानकारी को साझा कर पालन करने हेतु जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
Comments
Post a Comment