हक की बात हुई जिलाधिकारी के साथ, कार्यक्रम में सुनी महिलाओं और बालिकाओं की समस्याएं
त्वरित निस्तारण कर अवगत कराने के सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का किया गया आयोजन
फोन द्वारा जिलाधिकारी ने सुनी शिकायतें एवं समस्याएं
अभिषेक श्रीवास्तव / पंकज कश्यप केडीएस न्यूज़ नेटवर्क
सीतापुर- महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतुं संचालित मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत निदेशक, महिला कल्याण उप्र के द्वारा निर्धारित कार्ययोजना में 25 नवंबर को "हक की बात जिलाधिकारी के साथ" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं के द्वारा जिलाधिकारी महोदय से संवाद कर अपनी दहेज, हिंसा, लैंगिक असमानता, धान क्रय, प्रधानमंत्री शहरी आवास, शौचालय, इण्टर कॉलेज में बालिकाओं को सैनेटरी पैड का वितरण न होने व रोजगार आदि समस्याओं के सबन्ध में जानकारी दी गयी।
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने सभी शिकायतों को एक एक करके सुना एवं उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को मौके से ही दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए शारदीय नवरात्र 2020 से वासंतिक नवरात्रि 2021 तक मिशन शक्ति का अभियान चलाया जा रहा है। महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधे वार्ता करके उनसे संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से एवं उनकी समस्याओं के प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर भी महिलाओं को पूरी सुविधा दिए जाने के उद्देश्य से भी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सभी कार्यालयाध्यक्षों को दिए जा रहे हैं। सभी कार्यस्थलों पर महिलाओं के लिए अलग टायलेट का प्रबंध किये जाने के साथ साथ अन्य सभी निर्देशों का पालन भी सुनिश्चित किया जाय। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार भी उपस्थित रहे।
और अधिक खबरों को पढ़ने के लिए आप नीचे व्यू वेब वर्जन पर क्लिक करें। हमें सब्सक्राइब भी करें।
Comments
Post a Comment