महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति किया गया जागरूक
शमशाद खान केडीएस न्यूज़ नेटवर्क
मोहम्मदी खीरी। महिला सशक्तिकरण के लिए ,एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। खंण्ड विकास अधिकारी द्वारा महिलाओं को उनके अधिकार के बारे में समझा कर जागृत करने का प्रयास किया गया।
तहसील मोहम्मदी की चौकी रेहरिया क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मझिगवां के प्रांगण में खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा महिला सशक्तिकरण एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 80 महिलाओं की उपस्थिति रही तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी भाग लिया।
खंण्ड विकास अधिकारी द्वारा महिलाओं को उनके अधिकार के बारे में समझा कर जागृत करने का प्रयास किया गया तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। जिसमें महिलाएं समाज मैं सशक्त हो सके। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी चित्र बहादुर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार वर्मा, प्रधानाध्यापक मतलूब हसन, सहायक अध्यापक सुरेंद्र भारद्वाज आदि लोग तथा महिलाएं उपस्थित रही।
आप हमें लाइक, शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें और अधिक खबरों को पढ़ने के लिए नीचे व्यू वेब वर्जन पर क्लिक करें।
Comments
Post a Comment