गोली मारने वाला मुख्य आरोपी अभी भी है पुलिस की गिरफ्त दूर

गोली मारने वाला मुख्य आरोपी अभी भी है पुलिस की गिरफ्त दूर 




घटना को पंद्रह दिन हो चुके हैं पुलिस पर उठ रहे सवाल


अभिषेक श्रीवास्तव/पंकज कश्यप के डी एस न्यूज़ नेटवर्क


सीतापुर- पिसावां थाना क्षेत्र के हरनी गाँव में हुए गोलीकांड में तीन आरोपी को भी पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी जितेंद्र पुत्र ब्रम्हदीन, महेन्द्र पुत्र ब्रम्हदीन,अशोक पुत्र सियाराम,को उनके घर हरनी गाँव से ही रविवार को पकड़ा गया। घटना में शामिल तीन आरोपी जिसमें मुख्य आरोपी मनोज पुत्र सियाराम,साथी रजनीश पुत्र बेचेलाल, बेचेलाल पुत्र बल्देव अभी भी पुलिस से फरार है।




क्या कहते हैं जुम्मेदार


बताया गया है कि घटना में छह आरोपी शामिल थे। इस तरह अब गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी मनोज ही अब पुलिस गिरफ्त से बाहर है। वहीं एस एच ओ पिसावां का कहना है कि बाकी आरोपियों के ग्रिफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है  जल्द ही गिरफ्तारी हो जायेगी।


क्या है पूरा मामला


ज्ञात हो कि  14 नवम्बर 2020 की शाम सात बजे  हरनी गांव में कमलेश पुत्र प्रेमन लाल अपनी भतीजी अर्चना पुत्री केशन पाल डाट फटकार रहा था और कह रहा था महेंद्र से सम्पर्क न रखो जिस पर अर्चना भाग कर महेंद्र के घर चली गई।जिस पर कमलेश व महेन्द्र पुत्र ब्रम्हदीन व अशोक, मनोज पुत्रगण सियाराम में झगड़ा होने लगा। झगड़ा का शोर सुनकर विष्णु पुत्र जंगू उम्र20 वर्ष बीच बचाव करने वहाँ पहुंच गया। जिस पर उग्र आरोपियों ने  देशी कट्टा से फायरिंग शुरू कर दी जिससे विष्णु को गोली लग गई और वो गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसको 108 एम्बुलेंस से सीतापुर इलाज को भेजवाया गया जहाँ डॉक्टरों द्वारा लखनऊ रेफर दिया गया था।विष्णु अभी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से अभी भी तीन आरोपी फरार है।

Comments