हिरासत में लिए गए कृषि कानून का विरोध कर रहे कांग्रेसी

हिरासत में लिए गए कृषि कानून का विरोध कर रहे कांग्रेसी




देव श्रीवास्तव केडीएस न्यूज़ नेटवर्क
लखीमपुर-खीरी। केंद्रो सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को विलोबी मैदान गेट पर धरना प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने प्रदेश सचिव व जिला अध्यक्ष सहित दर्जनों कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया है।

कृषि कानून पर जहां सरकार किसानों को समझाने में लगी है। वहीं उसके विपरीत विपक्षी दल सरकार को घेरने में लगे हैं। मंगलवार को कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस के प्रदेश सचिव गुरमीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल सहित सैकड़ों कांग्रेसियों ने विलोबी मैदान गेट पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए। जिसे लेकर आवागमन बाधित हो गया। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रदेश सचिव गुरमीत सिंह भुल्लर व जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल सहित प्रदर्शन कर रहे तमाम कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया है। जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है, किसान आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार उनकी सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे में कांग्रेस अन्नदाताओं के साथ खड़ी है और उनकी लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेगी।

और अधिक खबरों को पढ़ने के लिए नीचे व्यू वेब वर्जन पर क्लिक करें।

Comments