2022 विस चुनाव में मजबूती के साथ लगेंगे चुनाव: शिवपाल सिंह यादव

2022 विस चुनाव में मजबूती के साथ लगेंगे चुनाव: शिवपाल सिंह यादव




देव श्रीवास्तव केडीएस न्यूज़ नेटवर्क

लखीमपुर-खीरी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से रूबरू हुये। प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि 2022 के विधानसभा के चुनाव में प्रसपा ने सभी जिलों में अपने संगठन को खड़ा कर दिया है। जिसमें वह मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल हमारी गांव-गांव में पदयात्रा चल रही है। हर गली, हर मोहल्ले, हर परिवार तक पहुंच कर लोगों से रूबरू होकर प्रसपा की नीतियां बता रहे हैं। हमारा लोगों से निवेदन है कि जितने लोग समान विचारधारा है वह सब एक होकर भाजपा उखाड़ फेंकने में जुट जाये। भाजपा को इसलिये हटाना जरूरी है कि उन्होंने चुनाव से पहले वायदा किया कि अच्छे दिन आयेंगे, लेकिन अच्छे दिन तो नहीं आये। उन्होंने कहा कि अचानक हुये लाॅकडाउन से आम आदमी की जिंदगी पटरी से उतर गयी। जिसमें सरकार ने मदद नहीं की। वहीं हमारी पार्टी व समाजसेवी संगठनों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को राशन इत्यादि मुहैय्या कराया गया है। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी बिल केवल पंूजपतियों के लिये बनाया गया है, इसमें किसानों को कोई हित है, इस कानून के आने के बाद किसान अपनी ही जमीन पर मजदूर हो जायेगा। उन्होंने कहा कि हम इस काले कानून को बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश महासचिव राजीव गुप्ता व जिलाध्यक्ष मो. सिद्दीक अहमद आदि मौजूद रहे।



अब सपा से मिलने का समय निकल गया : शिव पाल सिंह यादव


पूर्व विधायक मुन्ना के पुत्र को पलिया से एमएलए का चुनाव लड़ाएंगे


बीजेपी को हटाने के लिए अलाएंस का विकल्प खुला


लखीमपुर खीरी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव लखीमपुर आये। त्रिकुलिया में पूर्व विधायक स्व निर्वेन्द्र कुमार मिश्र मुन्ना के आवास पर श्रद्धांजलि व्यक्त करने गए। मुन्ना के पुत्र संजीव मिश्र को पीएसपी में शामिल किया। पलिया से एमएलए का प्रत्याशी बनाया। जनसभा को संबोधित किया। शाम को लखीमपुर में मीडिया से बात की। कहा पीएसपी पूरे प्रदेश में घर घर जा रही है। 2022 में बीजेपी को हटाने के लिए सेकुलर छोटे दलों से गठजोड़ करूँगा । सपा से भी गठजोड़ कर सकता हूं। अब मिलन संभव नही। लोक सभा चुनाव के पहले जरूर मिलना चाहता था पर तब सपा नही मानी। पीएसपी हर घर मे  एक को नौकरी देगी। किसान के आंदोलन को पीएसपी का पूरा समर्थन है। बीजेपी हर मोर्चे पर फेल है। पीएसपी बिजली सस्ती करेगी। वे बिजली मंत्री थे तब छापा नही पड़ता था। उपभोक्ताओं को तंग नही किया जाता था। महासचिव राजीव गुप्ता व स्थानीय पदाधिकारी भी साथ मे थे।



लखीमपुर खीरी में खुला आईटीआई कॉलेज, कम फीस में मिलेगी तकनीकी शिक्षा, जाने कैसे होगा एडमिशन, देखें विडियो





और अधिक खबरों को पड़े हैं नीचे वेब वेब वर्जन पर क्लिक करें।

Comments