अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई चालक की मौके पर मौत
दो वर्ष बेटा हुआ अनाथ
अभिषेक श्रीवास्तव/पंकज कश्यप के डी एस न्यूज़ नेटवर्क
सीतापुर नैमिषारण्य मार्ग पर बुधवार की रात कार यू पी34ए एन0200 अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में सवार कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रामकोट के लोधौरा गांव निवासी अंकुर श्रीवास्तव पुत्र हरीश श्रीवास्तव 25वर्ष सीतापुर के इस्माइलपुर निवासी आलोक श्रीवास्तव की कार चलाता था। अंकुर बुधवार की रात 12 बजे सीतापुर से कार लेकर अपने गांव लोधौरा आ रहा था। बताया जा रहा है कि रात में कार अनियंत्रित होकर दो पेड़ो से टकराकर कार का इंजन स्टेरिंग सब तितर बितर हो गई।
सुबह राहगीरों के माध्यम से ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो मौके पर भारी भीड़ लग गई। परिवार जन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे।
बताते चले कि मृतक अंकुर श्रीवास्तव सीतापुर निवासी अलोक श्रीवास्तव की कार पिछले पाँच वर्षो चला रहा था।जिसका एक दो वर्ष का लड़का भी है अगले वर्ष उसके मुंडन संस्कार की तैयारी भी कर रहा था।
पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से कार बाहर खिंचवाई और शव बाहर निकाला जा सका। थानाध्यक्ष संजीत कुमार सोनकर ने बताया कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई थी, जिसमें चालक की मौत हुई है। कार की गति काफी तेज रही होगी, इसके चलते वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
और अधिक खबरों को पढ़ने के लिए नीचे व्यू वेब वर्जन पर क्लिक करें।


Comments
Post a Comment