पुलिस अधीक्षक के पास न्याय की गुहार लेकर पहुंचा पीड़ित

पुलिस अधीक्षक के पास न्याय की गुहार लेकर पहुंचा पीड़ित



पंकज कश्यप केडीएस न्यूज़ नेटवर्क

सीतापुर- पिसावां थाना क्षेत्र हरनी गांव निवासी विष्णु पुत्र जंगू 25वर्ष शुक्रवार को पुलिस कप्तान को एक प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। 

पीड़ित ने बताया कि 14 नवम्बर 2020 की शाम सात बजे  हरनी गांव में कमलेश पुत्र प्रेमन लाल अपनी भतीजी अर्चना पुत्री केशन पाल डाट फटकार रहा था और कह रहा था महेंद्र से सम्पर्क न रखो जिस पर अर्चना भाग कर महेंद्र के घर चली गई। जिस पर कमलेश व महेन्द्र पुत्र ब्रम्हदीन व अशोक, मनोज पुत्रगण सियाराम में झगड़ा होने लगा। झगड़ा का शोर सुनकर विष्णु पुत्र जंगू उम्र20 वर्ष बीच बचाव करने वहाँ पहुंच गया। जिस पर उग्र आरोपियों ने  देशी कट्टा से फायरिंग शुरू कर दी जिससे विष्णु को गोली लग गई और वो गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसको 108 एम्बुलेंस से सीतापुर इलाज को भेजवाया गया जहाँ डॉक्टरों द्वारा लखनऊ रेफर दिया गया था।विष्णु अभी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से अभी भी तीन आरोपी फरार है।



पीड़ित ने बताया कि  रजनीश मनोज बेचेलाल गांव में खुला घूम रहे हैं तथा एलानिया जान से मार डालने की धमकी बराबर दे रहे हैं तथा नाजायज असलहा लहराते हैं और गाड़ाबंदी करते हैं पपीड़ित के घर के आस-पास देर सबेर टहलते रहते हैं ऐसी दशा में उक्त अभियुक्त गणों से पीड़ित के घर वालों को जान का खतरा बना हुआ हैं


और अधिक खबरों को पढ़ने के लिए नीचे व्यू वेब वर्जन पर क्लिक करें।

Comments