10 फरवरी को मनायी जाएगी, राजा टोडरमल की 518 वी जयंती

10 फरवरी को मनायी जाएगी, राजा टोडरमल की 518 वी जयंती 




राजस्व सुरक्षा सेवा दल के पदाधिकारियों ने की बैठक 


पंकज कश्यप केडीएस न्यूज़ नेटवर्क
सीतापुर- राजस्व सुरक्षा सेवा दल के पदाधिकारियों ने लालबाग कलेक्ट्रेट कचहरी स्थित राजा टोडरमल पार्क में आकस्मिक बैठक संम्पन्न की गयी। टोडरमल के संस्थापक/अध्यक्ष संजय पुरी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा के द्वारा बैठक की अध्यक्षता की गयी। बैठक में राजस्व सुरक्षा सेवा के पदाधिकारियों के द्वारा राजा टोडरमल की जयंती मनाने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। सचिव/ एडवोकेट शिवलेन्द्र सिंह चौहान ने बैठक में कहा राजस्व के जनक राजा टोडरमल की 518 वी जयंती 10 फरवरी को बड़े धूमधाम से पूर्व वर्षों की भांति समय 11 बजे लालबाग स्थित कलेक्टरी कचेहरी राजा टोडरमल पार्क में मनाई जाएगी। राजा टोडरमल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा। लहरपुर के राजापुर तीर्थ पर 7:30 बजे दीपदान का आयोजन किया जाएगा,व 8:30 बजे लहरपुर नगर पालिका में विशिष्ट अतिथि चेयरमैन की उपस्थिति में, 9:30 बजे लहरपुर तहसील परिसर में एसडीएम के उपस्थित में जयंती मनाई जाएगी। अतिथि के रूप में डॉ आरके टण्डन, कमल नयन आर्य, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी शिवनरायन शर्मा,कवि साहित्यकार कमलेश मौर्य मृदु, वेदव्रत बाजपेई ,प्रभात श्री लखनऊ, जगजीवन ,केएन सहगल बरेली, रजनीश मिश्रा,शिव नारायण लाल, आदि उपस्थित रहेंगे। बैठक में हरीश वर्मा,जिला महामंत्री बनवारी लाल सैनी, जिलाउपाध्यक्ष सुरेश कनौजिया,टीपी सिंह, रामप्रकाश भास्कर, एडवोकेट/पंकज कुमार सैनी,भारतीय मजदूर किसान वेलफेयर एसोसिएशन संतोष कुमार राव, प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान कमलेश भारती ,चंद किशोर वर्मा, एसोसिएशन के जिला महासचिव एडवोकेट अरुण कुमार राज,एडवोकेट अनुराग गुप्ता, एसके तूफाननी आदि उपस्थित रहे।

Comments