टोडरमल स्मारक समिति, राजस्व सुरक्षा सेवा दल के पदाधिकारियों ने की बैठक
जिलाअधिकारी को सौंपा जाएगा ज्ञापन
पंकज कश्यप केडीएस न्यूज़ नेटवर्क
सीतापुर- टोडरमल स्मारक समिति, राजस्व सुरक्षा सेवा दल के पदाधिकारियों ने जनहित की समस्याओं को लेकर लालबाग कलेक्ट्रेट कचेहरी स्थित राजा टोडरमल पार्क में स्मारक के संस्थापक/अध्यक्ष संजय पुरी व राजस्व सुरक्षा सेवा दल के तत्वाधान में बैठक आहूत की गयी। राजस्व के जनक कहे जाने वाले राजा टोडरमल के चरित्र पर प्रकाश डाला गया । भूमि माप में अपनी महती भूमिका निभाई थी। राजस्व सुरक्षा दल के बिस्तार पर गहन मंथन किया गया। बैठक में संस्थापक/ अध्यक्ष संजय पूरी ने कहा लाल बाग आँख अस्पताल मार्ग पर राजा टोडरमल के नाम से पत्थर लगाया जाय,पूर्व से मार्ग का राजाटोडर मल नाम शासन द्वारा प्रस्तावित है। राजस्व सुरक्षा सेवा दल जिलाध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा, महासचिव/ एडवोकेट शिवलेन्द्र सिंह चौहान, जिला महामंत्री बनवारी लाल सैनी,प्रधान मंत्री जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान जिलाध्यक्ष/मंत्री कमलेश भारती,भारतीय मजदूर किसान वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष/ संगठन मंत्री संतोष कुमार राव,जिलाउपाध्यक्ष सुरेश कनौजिया,उपाध्यक्ष रामप्रसाद भास्कर, उपाध्यक्ष अंकित जायसवाल, संगठन मंत्री अयोध्या प्रसाद गौतम,रामप्रसाद भास्कर, एडवोकेट/पंकज कुमार सैनी,चंद किशोर वर्मा, नीरज वर्मा, मो0 यूसुफ अंकेश शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment