डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज ने मिल कर्मचारियों व बच्चों की कराई ट्रेनिंग

डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज ने मिल कर्मचारियों व बच्चों की कराई ट्रेनिंग




पंकज कश्यप केडीएस न्यूज़ नेटवर्क

रामकोट। डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड इकाई जवाहरपुर के मीडिया प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि चीनी मिल परिसर में मनाया जा रहा 4 मार्च  से 11 मार्च तक 50 वा राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रतिदिन चीनी मिल के कर्मचारियों को सुरक्षा से संबंधित ट्रेनिंग कराई जा रही है।इसी क्रम में कॉलोनी में रहने वाले परिवारों के 5 से 16 साल तक के 50 बच्चो को सेफ्टी पेंटिंग प्रतियोगता कराई गई  जिसका उद्देश्य बच्चों को भी सेफ्टी के लिए जागरूक करना था। जिससे कि वह भी अपने दिनचर्या में सुरक्षा का महत्व समझे और आने वाले निकट भविष्य में वह भी सुरक्षा के नियमों का पालन कर सके व सुरक्षित रहे । प्रतियोगिता में  बनाए गए चित्रों  का चयन कर चीनी मिल की सेफ्टी कमेटी के द्वारा  किया गया  इसके उपरांत पुरुस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में चीनी मिल के मानव संसाधन विभागाध्यक्ष, मैनेजर सेफ्टी व एचआर विभाग की टीम मौजूद रही ।

Comments