सौजन्या महिला रत्न सम्मान से सम्मानित हुई दीपा शुक्ला
देव श्रीवास्तव केडीएस न्यूज़ नेटवर्क
लखीमपुर-खीरी। संस्था सौजन्या द्वारा 2021 का सौजन्या महिला रत्न सम्मान विदुषी दीपा शुक्ला को दिया गया, जो जिले के एक बेसिक स्कूल में शिक्षिका हैं, तीन विषयों में पीजी एवं हिंदी में शोध किया है। अब तक यह सम्मान अपने-अपने क्षेत्र में माहिर लगभग 14 महिलाएं 2006 से प्राप्त कर चुकी है।
नगर की श्रेष्ठ समाजसेवी पूनम आगा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही। सचिव सरोज अग्रवाल व उपाध्यक्ष सुनीता निगम तथा डॉ. उमा द्वारा इस भव्य सम्मान दिवस को डॉ. दीपा के नाम किया गया। संस्था की ओर से सुंदर संचालन सुनीता निगम ने किया। सभी सदस्य विमर्श में सहभागी रहे। मुख्य अतिथि ने परिवार की प्रासंगिकता में महिलाओं के बड़े दायित्व की बात की। मंजू त्रिवेदी, अनिता गुप्ता, अनुपम अग्रवाल एवं रेनु साहनी ने अपने विचार रखे। समापन में डॉ. उमा ने स्त्री के ईश्वर प्रदत्त गुणों को और अधिक अपने जीवन मे बढ़ने देने की जिम्मेदारी पूरे जीवन भर उनकी रक्षा करने की बात की क्योंकि स्वयं परमात्मा सर्वश्रेष्ठ जिम्मेदार स्त्रियों को ही मानता है वे सोचती है, समझती है फिर अमल करती है। ममत्व की महारानी है स्त्री और वात्सल्य की महानदी। सभी सदस्यों अतिथियों व सम्मानित डॉ. दीपाजी के आभार व सूक्ष्म जलपान, राष्ट्रगान के साथ सुंदर सभा को विराम दिया गया।

Comments
Post a Comment