ज्ञानदीप कन्या महाविद्यालय में चल रहे एनएसएस विशेष शिविर कार्यक्रम का हुआ समापन
पंकज कश्यप/उत्तम कश्यप के डी एस न्यूज़ नेटवर्क
सीतापुर/ अटरिया। क्षेत्र के प्रतिष्ठित पांडे पुरवा मजरा अहेवा स्थित ज्ञानदीप कन्या महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का कार्यक्रम शुक्रवार को समापन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि कानपुर यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार एस एल पाल मौजूद रहे।
पता चले कि बीते सात दिनों से क्षेत्र के प्रत्येक गांव जाकर कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने ग्रामीणों को जागरूक किया राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस विशेष शिविर कार्यक्रम में शामिल छात्राओं ने क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्य,योगा कार्यक्रम, यातायात जागरूकता रैली, बच्चों को स्कूल चलो अभियान सहित अन्य तमाम कार्यक्रम सात दिवसों में आयोजित हुए। मुख्य अतिथि कानपुर यूनिवर्सिटी डिप्टी रजिस्ट्रार एस एल पाल सिंह ने आयोजित सभी कार्यक्रमों में पार्टीसिपेट छात्राओ को सम्मानित किया वही कहा कि छात्राएं देश का भविष्य है प्रत्येक कार्यों में छात्राएं बढ़-चढ़ हिस्सा ले रही है बहुत खुशी की बात है।वही महाविद्यालय प्रबंधक अभय बाजपेई ने कहा कि छात्राएं महाविद्यालय की शान है इन्ही के बल पर आज हम महाविद्यालय परिसर आज यहां पर खड़ा है बहुत जल्दी ही महाविद्यालय को पी जी कालेज व एक इंटर कालेज की मान्यता प्राप्त होने की उम्मीद है जिससे क्षेत्र के छात्रों को एक अच्छी शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिलेगा। एन एस एस विशेष शिविर कार्यक्रम की अधिकारी डाॅ योगिता मिश्रा ने आए हुए सभी अतिथियों का बैज वह स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित कर चल रहे सात दिवसीय शिविर कार्यक्रम का समापन किया।इस दौरान प्रचार्य डॉ रत्ना सिंह, जूनियर इंजीनियर एस पी यादव,सेल्फ इंजीनियर एस के चौरसिया, महाविद्यालय सहायक अध्यापक विजय श्रीवास्तव, आशीष मिश्रा,फैज, राहुल,नीतिश रस्तोगी,अनुज यादव कांस्टेबल रंजीत सिंह सहित अन्य तमाम सैकड़ों छात्राए सात दिवसीय एन एस एस विशेष शिविर कार्यक्रम में इन छात्राओं ने विषेश रुप से हिस्सा लिया सरस्वती बंदना विधि शुक्ला, स्वागत गीत तनु श्री,गुलपशा बानो, गुड़िया निगम,बंदना गुप्ता,मोना,दीक्षा मिश्रा,लीची पटेल,मानसी अवस्थी,शैल कुमारी,सौम्मा बाजपेई, राष्ट्रीय गीत जूली ,लक्ष्मी देवी,अंजुलता,पूजा देवी,सीमा देवी,लक्ष्मी,लक्ष्मी मिश्रा,रशि्म तिवारी मोनी,राधा,प्रीती यादव ने छात्रों ने प्रत्येक दिन पैदल चलकर ग्रामीणों को जागरूक किया।


Comments
Post a Comment