सड़क हादसे में विधायक के भांजे की हुई मौत
पंकज कश्यप केडीएस न्यूज़ नेटवर्क
सीतापुर/मिश्रिख- कोतवाली क्षेत्र हुमायूंपुर गांव के पास एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कार्पियो सवार गोपामऊ पिहानी के विधायक श्यामप्रकाश रावत के भांजे भानुप्रताप राजवंशी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्विफ्ट डिजायर सवार नगर पालिका सीतापुर अवर अभियंता राघवेंद्र सिंह परिवार सहित घायल हो गए। मौके पर पहुंची कोतवाली मिश्रिख पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारीनुसार गोपमाऊ पिहानी बी जे पी बिधायक श्यामप्रकाश रावत के भांजे भानुप्रताप राजवंशी हरदोई से सीतापुर आ रहे थे।और सीतापुर नगर पालिका के इंजीनियर राघवेंद्र सिंह अपने परिवार के अपनी मां पत्नी व दो बच्चों साथ स्वीफ्ट डिजायर से नैमिषारण्य दर्शन के लिए जा रहे थे।
वहीं मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के हुमायूंपुर गांव के पास एक साईकिल सवार को बचाने के चक्कर में स्कार्पियो और डिजायर की आमने सामने जोर दार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कार्पियो सवार भानुप्रताप की मौके पर ही मौत हो गई।वही डिजायर सवार इंजीनियर राघवेंद्र सिंह गम्भीर रूप घायल हो गए।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राघवेंद्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया वहां डॉक्टरों ने राघवेंद्र की हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ रिफर कर दिया गया है।
घटना की जानकारी पाकर मिश्रिख बी जे पी विधायक रामकृष्ण भार्गव जिला अस्पताल पहुंचे उन्होंने बताया कि मृतक भानुप्रताप उनके रिश्तेदार है। घटना की जानकारी पाकर जिला अस्पताल पहुंचे नगर पालिका ई ओ गुरु प्रसाद पांडेय ने जानकारी ली।

Comments
Post a Comment