बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित हुईं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कई महिला कर्मी
देव श्रीवास्तव केडीएस न्यूज़ नेटवर्क
लखीमपुर-खीरी। मितौली तहसील मुख्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अपने अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे अभियान से उन महिलाओं को जोड़ा गया, जिन्होंने कोरोना काल के दौरान भी अपने क्षेत्र में एक महिला होने के बावजूद बेहतर कार्य किया है। ऐसी सभी महिलाएं वाकई में तारीफ और सम्मान के लायक है। उनका उत्साह और बढ़ाने के लिए पहले तहसील क्षेत्र की ऐसी महिलाओं को चिन्हित किया गया, उसके बाद तहसील मुख्यालय पर एसडीएम दिग्विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम दिग्विजय कुमार सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत एएनएम शिल्पी बाजपेई, साक्षी देवी, निशा पांडे, कुमारी ज्योति, आभा शुक्ला, स्टाफ नर्स कुमारी लक्ष्मी, आस्था, रेखा तिवारी, आशा सुमन देवी, चंद्रकांति, किरण देवी, शिक्षामित्र पुष्पा वर्मा, सरिता गौतम, रेखा देवी, कुसुम गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक साधना श्रीवास्तव, लेखपाल अनीता देवी, कनिष्ठ सहायक नीति रावत को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएन चौहान, थानाध्यक्ष अनिल सैनी, एसडीएम के पेशकार कमाल अहमद, सुरेंद्र कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment