कमला किसान सेवा केंद्र पर उपभोक्ताओं को बांटे गए सैनिटाइजर व मास्क
देव श्रीवास्तव केडीएस न्यूज़ नेटवर्क
लखीमपुर-खीरी। कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच जन जागरूकता फैलाने के लिए कमला किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर आने वाले लोगों को सैनिटाइजर वह मास्क वितरित किया गया।
कमला किसान सेवा केंद्र छाउछ चौराहा बेहजम रोड पर डॉ अरविंद शर्मा द्वारा आने वाले सभी उपभोक्ताओं को सैनिटाइजर और मास्क वितरित किया गया। साथ ही उन्हें कोरोना से बचने की सलाह भी दी गई। पेट्रोल पंप पर मौजूद समस्त कर्मचारियों ने भी कोरोना नियमों का पाठ पढ़ा। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश सहित लखीमपुर खीरी जिले में भी कोरोना ने आम जनमानस को परेशान किया है। आज तेजी से कोरोना पॉजिटिव मरीजों में वृद्धि हुई है। इसे देखते हुए अब एहतियात बहुत ज्यादा जरूरी है। लोगों को मास्क और सैनिटाइजर देना सिर्फ उनका एक छोटा सा प्रयास है। जिससे लोग जागरूक हो और हम कोरोना से लड़कर जीत सके।
Comments
Post a Comment