दिवंगत सदस्यों / साथियों की स्मृति मे श्रद्धांजलि सभा आयोजित

दिवंगत सदस्यों / साथियों की स्मृति मे श्रद्धांजलि सभा आयोजित 




विवेक श्रीवास्तव केडीएस न्यूज़ नेटवर्क
लखीमपुर खीरी। श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा द्वारा स्थानीय श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला गढ़ी रोड पर श्रद्धांजली/  प्रार्थना सभा का आयोजन संरक्षक चित्रांश राजीव रतन खरे जी  की संरक्षकता एवं उपाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना मुकेश जी की अध्यक्षता में किया गया तथा जिसका संचालन महामंत्री राजेश श्रीवास्तव एडवोकेट एवं सांस्कृतिक मंत्री प्रियांशी श्रीवास्तव जी द्वारा किया गया। 




शोक सभा में श्री  चित्रगुप्त कायस्थ सभा परिवार  ने कोरोना महामारी व अन्य बीमारियों से असमय साथ छोड़ जाने वाले  अपने पदाधिकारी व उनके परिवार ,परिजनों, सदस्यों व समाज के दिवंगत साथियों स्व. वेद प्रकाश श्रीवास्तव एड. इन्द्र मोहन सक्सेना, चंद रतन खरे, कुलदीप श्रीवास्तव, श्रीमती शशी श्रीवास्तव, श्रीमती ज्ञान कुमारी श्रीवास्तव, समीर श्रीवास्तव ,श्रीमती वंदना श्रीवास्तव , शिव कुमार सक्सेना, राजीव कुदेशिया, श्रीमती  गीता देवी सक्सेना , श्रीमती डा0 सुजाता सक्सेना , श्रीमती कुसुमा श्रीवास्तव , ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव भोला , यू. के . श्रीवास्तव , सतीश कुमार दत्ता एड. धीरेन्द्र श्रीवास्तव, राम मोहन सक्सेना ,श्रीमती प्रतिमा सक्सेना , श्रीमती निर्मला श्रीवास्तव ,डा. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ,सतेन्द्र श्रीवास्तव ऐ ई, डा. के . के . श्रीवास्तव , श्रीमती उमा श्रीवास्तव , योगेश पांडिया एड . ,श्रीमती अनीता सक्सेना , श्रीमती कमला श्रीवास्तव , सत्यप्रकाश श्रीवास्तव , राम नाथ निगम , संतोष श्रीवास्तव , श्रीमती निर्मला सक्सेना , योगेश श्रीवास्तव आदि के चित्रो पर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर सभी की स्मृति मे मोमबत्ती जलाकर एवम दो मिनट का मौन रखकर परमपिता कुल्देवता भगवान श्री चित्रगुप्त जी से प्रार्थना की गयी ।
      शोक सभा मे विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनूप सक्सेना जी ने महामारी के सम्बन्ध मे शासन द्वारा चलायी  जा रही बाल सेवा परियोजना आदि  मृतकों अथवा उनके आश्रितों, बच्चों को योजनाओं के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुए सभा द्वारा पूर्ण सहयोग दिए जाने का आश्वासन भी  दिया।
     चित्रांश रजनीश सक्सेना व नवनीत सक्सेना  जी ने अपने पूज्यनीय माता पिता स्व0 राममोहन जी व श्रीमती प्रतिमा सक्सेना जी की स्मृति मे दो सीलिंग फैन धर्मशाला को दान दिए ।
      उक्त शोक सभा मे मुख्य रूप से डा. ओ पी श्रीवास्तव , अनीता निगम ,नितिन श्रीवास्तव , रीना अस्थाना , लक्ष्मी निगम , विवेक श्रीवास्तव विक्कू, कुलदीप श्रीवास्तव समर , नरेन्द्र श्रीवास्तव रामू , रजत श्रीवास्तव ,नीरज सक्सेना , सलिल श्रीवास्तव , विजय श्रीवास्तव , तमन्ना सक्सेना , यश श्रीवास्तव , पंकज सक्सेना, विकास सक्सेना , विमल श्रीवास्तव ,आशीष श्रीवास्तव टोनी , नवीन सक्सेना , संजय अस्थाना , दीप कमल श्रीवास्तव,संध्या श्रीवास्तव , विभा सक्सेना ,अदिति सक्सेना  आदि सहित सभा के पदाधिकारी एवं काफी संख्या मे चित्रांश बंधु उपस्थिति रहे ।

Comments