प्रधानमंत्री जिस चुनाव की तारीफ कर रहे हैं उस चुनाव में महिलाओं पर अत्याचार हुआ, हिंसा हुई, गोली चली, बम फूटे- प्रियंका गांधी वाड्रा

प्रधानमंत्री जिस चुनाव की तारीफ कर रहे हैं उस चुनाव में महिलाओं पर अत्याचार हुआ, हिंसा हुई, गोली चली, बम फूटे- प्रियंका गांधी वाड्रा




देव श्रीवास्तव / अनुज शुक्ला केडीएस न्यूज़ नेटवर्क

लखीमपुर खीरी। पंचायत चुनाव में नामांकन के दौरान सपा महिला प्रत्याशी रीतु सिंह व प्रस्तावक अनीता यादव के साथ भाजपाइयों की गुंडागर्दी लोकतंत्र की हत्या है, पूरे पंचायत चुनाव के दौरान प्रदेश भर में हिंसा हुई है, बम फूटे हैं, गोलियां चली हैं, महिलाओं पर अत्याचार हुआ है और इसके बाद भी प्रधानमंत्री चुनाव की प्रशंसा कर रहे हैं। यह लोकतंत्र की हत्या है। उक्त उद्बोधन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पीड़ित महिलाओं से मिलने के बाद मीडिया से कहें।

यहां देखें वीडियो




 अपने निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार दोपहर करीब 11 बजे पसगवां के ग्राम सेमरा जानीपुर पहुंच कर पीड़ित महिलाओं से रूबरू होने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा और सपा दोनों पर निशाना साधते हुए कहां कि उत्तर प्रदेश में हुए पंचायत चुनाव में जिस तरह की गुंडागर्दी भाजपाइयों ने की है वह लोकतंत्र की हत्या है। लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और प्रधानमंत्री तारीफ कर रहे हैं। पंचायत चुनाव में सिर्फ यहां ही नहीं हर जिले में कुछ न कुछ हुआ है, कहीं हिंसा तो कहीं गोली चली, तो कहीं बम फूटे हैं जिस तरह से सपा की प्रत्याशी रितु सिंह व उनकी प्रस्तावित अनीता यादव के साथ भाजपाइयों ने अभद्रता की है उसे पूरे देश ने देखा है। इसके बाद भी भाजपा द्वारा पंचायत चुनाव की प्रशंसा की जा रही है। दोनों ही महिलाएं समाजवादी पार्टी की है परंतु वे महिलाएं हैं और इसीलिए उनका दर्द समझने में खुद आई हूं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी तंज कसा कि उन्हें अपने कार्यकर्ताओं की फिक्र नहीं है उन्होंने कहा कि मैं मिलने इसलिए आई हूं क्योंकि यह दोनों महिलाएं हैं और मेरी बहन हैं। मैं यह बताना चाहती हूं कि इस देश की और प्रदेश की एक एक महिला इनके साथ खड़ी है। मैंने कहा है आप घबराओ मत हौसला रखो एक दिन वह नामांकन पत्र आप भरोगी और चुनाव भी जीतोगी। हम सब इसके लिए लड़ेंगे। यह लोकतंत्र की लड़ाई है।

Comments