भाजपा का भगवा रंग एक बार फिर से भारत के विजय रथ पर करेगा सवारी- अचिन मेहरोत्रा

भाजपा का भगवा रंग एक बार फिर से भारत के विजय रथ पर करेगा सवारी- अचिन मेहरोत्रा




जूही जायसवाल केडीएस न्यूज़ नेटवर्क
सीतापुर- भाजपा सरकार  सफलतापूर्वक 4.5 वर्ष पूरे हो जाने पर  भाजपा बूथ अध्यक्ष प्रखर जायसवाल के निवास स्थान पर जन चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें सरकार की सफलतापूर्वक कार्य कर रही नीतियों का उल्लेख मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा के द्वारा किया गया। इस जन चौपाल का हिस्सा बने  जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, नैमिष रतन तिवारी, नीरज वर्मा झल्लर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कंचन पांडे, जिला मंत्री जया सिंह, शक्ति केंद्र प्रभारी श्रीमती सीमा बाजपेई, नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल बूथ अध्यक्ष प्रखर जायसवाल, शुभम पांडे, निशांत शुक्ला, जय देवी, अरुण शर्मा, शिवांशु मिश्रा अनिल सिंह,  और समस्त भाजपा कार्यकर्ता इस जन चौपाल का संचालन नगर अध्यक्ष आकाश बजरंगी के द्वारा किया गया, जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा  ने दो इंजन की सरकार केंद्र और राज्य में भाजपा का भगवा रंग एक बार फिर से भारत वर्ष में 2022 में विजय रथ पर सवारी करेगा,  क्योंकि भाजपा सरकार एक ऐसी विचारधारा है जो प्रत्येक डेढ़ वर्ष की अवधि में अपने किए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जनता के आगे रखती है।  करीबन 200 से अधिक केंद्र सरकार की नीतियां सफलतापूर्वक जनता को उपलब्ध कराई गई है जिसका जन जन तक पहुंचाने का कार्य सरकार नियंत्रण करती जा रही है,  भाजपा सरकार में किए गए वादों पर अपनी भगवा रंग से मुहर लगाई है।  इसकी वजह से आज उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाओं की वजह से सबसे अग्रसर है।

Comments