Lakhimpur kheri - 12 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों ने निकाला भव्य मशाल जुलूस

12 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों ने निकाला भव्य मशाल जुलूस




देव श्रीवास्तव केडीएस न्यूज़ नेटवर्क
लखीमपुर-खीरी। राज्य शिक्षक संयुक्त मोर्चा व राज्य कर्मचारी कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को मशाल जुलूस निकाला गया। जिसके बाद एक ज्ञापन तहसीलदार सदर को दिया गया। 
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष महंत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारी शिक्षक मोर्चा एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आवाहन पर कर्मचारियों और शिक्षकों ने लम्बित समस्याओं, पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगति, कैशलेस इलाज, आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारी आदि कार्यरत कर्मचारियों की सेवा सम्बन्धी सुरक्षा, राजकीय नियमों के कर्मचारियों को सातवें वेतन का लाभ, फ्रीज डीए, परिवार नियोजन, सीसीए सहित बंद किये गये अंय भत्ते बहाल किये जाने, तथा विभिन्न संगठनों, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीनियन, आप्टोमेटिस्ट, लेखा एवं लेखा परीक्षक, संदर्भ का वर्तमान ग्रेड पे बढ़ाने, पदनाम परिवर्तन किये जाने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सीधी भर्ती, माध्यमिक शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को विनियमतीकरण करते हुए राज्य कर्मचारियों के भांति सुविधा उपलब्ध कराये जाने सहित सींच पाल सींच परिवेक्षक, जिलेदार एवं नलकूप चालकों, ट्यूबेल टेक्नीशियन आदि की सेवाओं की नियमावली बनाये जाने आदि 12 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु एक ज्ञापन जिलाधिकारी द्वारा नामित तहसीलदार सदर को सौंपा गया है। कर्मचारी, शिक्षक मोर्चा एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष महंत सिंह, मंत्री परमानंद, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के मंत्री एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा की देखरेख में विलोबी मेमोरियल हाल तक मशाल जुलूस निकाला गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री को सम्बोधित 12 सूत्री मांगपत्र तहसीलदार को सौंपा गया है। अगर समस्त कर्मचारी/शिक्षक की समस्याओं का निराकरण 9 दिसम्बर तक पूर्ण नहीं किया जाता है, तो समस्त कर्मचारी पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। मशाल जुलूस में नर्सिस संघ की मंत्री रजनी मसही, अध्यक्ष आरके पाण्डेय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनोद बाल्मीकि, मंत्री राकेश बाल्मीकि, डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष एके कनौजिया, मंत्री अनिल वर्मा, एक्स-रे टेक्नीशियन संघ के अध्यक्ष राहुल राज, लैब टेक्नीशियन संघ के अध्यक्ष लल्लन प्रसाद, सिंचाई संघ के अध्यक्ष कौशल किशोर, सहायक वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नागेन्द्र पाण्डेय, परिषद के मंडल अध्यक्ष रविकांत वर्मा, एनएनएम कर्मचारी संघ के संजय राय, टीबी वर्कर एसोसिएशन, प्रयोगशाला संघ के अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार, मंत्री गोविन्द शर्मा, मलेरिया निरीक्षक संघ के अध्यक्ष विवेक शुक्ला, फालेरिया निरीक्षक संघ के अध्यक्ष अंजनी मिश्रा, मंत्री सत्यप्रकाश मिश्रा एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के सैकड़ों शिक्षक एवं राज्य कर्मचारियों एवं संगठनों सैकड़ों कर्मचारियो ने मशाल जुलूस में अपनी सहभागिता की है।

Comments