नवरत्न महासचिव पद से विभूषित हुए तराई रत्न विवेक श्रीवास्तव

नवरत्न महासचिव पद से विभूषित हुए तराई रत्न विवेक श्रीवास्तव




देव श्रीवास्तव केडीएस न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा- समाज सेवा में अग्रणी, प्रतिभा विकास समर्पित सामाजिक संस्था नवरत्न फाउंडेशन्स ने अपने रत्नों में शामिल तराई रत्न विवेक श्रीवास्तव को अपनी कार्यकारिणी में महासचिव पद से विभूषित किया। नवरत्न संस्थापक, अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव द्वारा नियुक्त महासचिव विवेक श्रीवास्तव के इस चयन पर नवरत्न कार्यकारिणी सहित तमाम समाजसेवी संस्थाओं व संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

     उल्लेखनीय है कि प्रतिभा विकास की प्रतिबद्धता के साथ बीते दशक से सक्रिय सामाजिक संस्था नवरत्न फाउंडेशन्स राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लगातार प्रेरणादायी कार्यो की एक लंबी फेहरिस्त से समाज के सामने मिसाल पेश करती रही है। प्रतिभा विकास की नई इबारत लिखने वाली संस्था नवरत्न महिला सशक्तिकरण के अभियानों से महिला शिक्षा, रोजगार हेतु प्रयासरत रही है। जहां अस्तित्व अभियान से महिलाओं को प्रशिक्षित कर स्वावलंबी बनने का मार्ग प्रशस्त किया वही महिलाओं को साक्षर , शिक्षित बनाने के अनुकरणीय कार्य किये। बच्चों की शिक्षा के लिए नवरत्न ज्ञान पीठ की स्थापना कर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा हेतु प्रेरित भी किया और शिक्षित भी किया। चाहे शीत कवच अभियान में आर्थिक कमजोर बच्चों को सर्दी सुरक्षा कवच के रूप में वस्त्र, ड्रेस, मोजे आदि हों, या निर्धन कन्याओं का विवाह हर मोर्चे पर नवरत्न सेवियों ने बढ़ चढ़ कर योगदान दिया। इतना ही नही सामाजिक विकास को गति मिले इस बाबत स्थापना दिवस पर वार्षिकोत्सव में देश के उत्कृष्ट समाजसेवियों को सम्मानित, पुरस्कृत कर उत्साहित करने का कार्य करती रही है। गीत, संगीत आदि क्षेत्रों की अनदेखी प्रतिभाओं को यथोचित मंच दिलाकर प्रोत्साहित कर रही है। नवरत्न प्रतिभाएं बॉलीवुड तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर धूम मचा रही हैं।

नवरत्न की इस सामाजिक यात्रा में शामिल तराई गौरव विवेक श्रीवास्तव ने नवरत्न का सफर एक सक्रिय सदस्य के रूप में किया था। मित्रों के सक्रिय सहयोग से लखिमपुरिया @दिल्ली/एनसीआर नाम का युवाओं का ग्रुप बनाकर राष्ट्रीय राजधानी में तराई वासियों के बीच सेतु बनकर तराई एकता, विकास का कार्य कर रहे श्री विवेक ने निस्वार्थ सेवा करते हुए नवरत्न सचिव का दायित्व संभाला। इस बीच लखीमपुर की विओम हेल्थकेयर के प्रतिनिधि के रूप में  लखीमपुर, सीतापुर व उसके आसपास जिलों से इलाज करवाने आने वाले आर्थिक रूप से कमजोर गम्भीर मरीजो के इलाज को सुलभ बनाने का सार्थक प्रयास करने वाले श्री विवेक ने कोरोना काल में अनुकरणीय सामाजिक योगदान दिया। विओम हेल्थकेयर तराई अंचल से इलाज हेतु दिल्ली व अन्य बड़े शहरों में आने वाले मरीजों को सम्बंधित रोगों के विशेषज्ञों से परामर्श, अस्पताल व इलाज में निस्वार्थ मदद करता है। विओम ने किडनी ट्रांसप्लांट, लीवर ट्रांसप्लांट, कैंसर जैसे गम्भीर रोगियों का सफल इलाज करवाकर उनके परिवारों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी है।

 नवरत्न कार्यकारी महासचिव बनकर महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया। उधर लखिमपुरिया @दिल्ली/एनसीआर से बनी तराई वेलफेयर एसोसिएशन में संस्थापक सदस्यों के साथ मिल कर लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, आदि जिलों, के लोग जो दिल्ली/एनसीआर में रहते हैं, में विस्तार किया। सहयोग, सामंजस्य, उत्थान के स्लोगन के साथ राष्ट्रीय राजधानी में सक्रिय तराई वेलफेयर एसोसिएशन तराई एकता, सहयोग, विकास, तराई प्रतिभा पहचान, तराई गौरव गाथाओं, ऐतिहासिक पहचान आदि पर प्रयासरत हैं। एसोसिएशन का प्रयास रहता है दिल्ली वासी हर तराई के सुख, दुख में शामिल हो तथा एक दूसरे का सहयोग करे।

मित्रों के बीच "हर मर्ज की दवा" बोले जाने वाले युवा ह्रदय सम्राट विवेक श्रीवास्तव के इस मनोनयन से तराई से लेकर राष्ट्रीय राजधानी तक तमाम संस्थाओं, समूहों, संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। नवनियुक्त नवरत्न महासचिव श्री विवेक ने इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद कहा कि वह सामाजिक विकास के प्रति प्रतिबद्ध हैं, इस जिम्मेदारी के मिलने के बाद उनका दायित्व और अधिक बढ़ गया है, वह दोगुनी शक्ति के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़कर नवरत्न विचारों को सार्थक बनाने का प्रयास करेंगे व अपने आदर्श नवरत्न अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन पर चलते हुए उनके निर्देशो का पालन करेंगे।

Comments