श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा द्वारा धूम धाम से मनायी गई विश्वगुरु स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती

श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा द्वारा धूम धाम से मनायी गई विश्वगुरु स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती





देव श्रीवास्तव केडीएस न्यूज़ नेटवर्क 
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी  को विश्व में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले, युवाओं के प्रेरणा स्रोत, कायस्थरत्न, युग पुरुष विश्वगुरु स्वामी विवेकानन्द जी की पावन जयंती के शुभ अवसर पर श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा के जिला अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे सभी पदाधिकारियों द्वारा श्री चित्रगुप्त चौराहे पर स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर चाय का वितरण किया गया । 
    इस अवसर पर सभा के पूर्व अध्यक्ष राजीव रतन खरे एवं शशिकांत श्रीवास्तव के साथ नितिन श्रीवास्तव, प्रदीप सक्सेना मुकेश, रविकांत श्रीवास्तव, अनीता निगम, वर्षा सक्सेना, प्रख्याति खरे, मोनिका श्रीवास्तव ज्योति सक्सेना, अनूप सक्सेना, डा. ओपी श्रीवास्तव,  रवि श्रीवास्तव, विशाल सक्सेना, तमन्ना सक्सेना, प्रीती निगम,  नवीन सक्सेना, संजय अस्थाना, विक्की  सक्सेना, गौतम सक्सेना, लक्ष्मी निगम, मनीष श्रीवास्तव , अनुज श्रीवास्तव डा. संतोष श्रीवास्तव आदि सहित  काफी संख्या में लोग उपस्थिति रहे ।

Comments