सुनील लाला ने पहली ही बार में कस्ता की सुरक्षित सीट पर लहराया था जीत का परचम

सुनील लाला ने पहली ही बार में कस्ता की सुरक्षित सीट पर लहराया था जीत का परचम




अंकुर श्रीवास्तव केडीएस न्यूज़ नेटवर्क

लखीमपुर-खीरी। सन् 2012 में पहली बार बनी कस्ता विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार रहे सुनील कुमार लाला ने सपा का खाता खोलते हुए जीत हासिल की थी, लेकिन 2017 के चुनाव में इन्हें हार का सामना करना पडा था। पहली बार 2012 के चुनाव में बसपा से चुनाव लड रहे सौरभ सिंह सोनू को हरा कर सुनील लाला ने जीत हासिल की थी, वहीं 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड रहे सौरभ सिंह सोनू ने सुनील लाला को करारी शिकस्त देकर विधानसभा पहुंचे। फिलहाल एक बार फिर से सुनील लाला को सपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। अब देखना यह होगा कि इस बार कस्ता सीट पर साइकिल दौडती है या फिर कमल का फूल ?


2012 में विधानसभा कस्ता को (सुरक्षित) सीट घोषित करने के बाद राजनीतिक पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवार घोषित किये थे। जिसमें सपा से सुनील कुमार लाला, बसपा से सौरभ सिंह सोनू, भाजपा से बंशीधर राज तो कांग्रेस पार्टी ने कृष्णा राज पर भरोसा जताते हुए चुनाव मैदान में उतारा था। चुनाव में प्रमुख चारों पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपना पूरा दमखम लगाते हुए चुनाव जीतने का पुरजोर प्रयास किया था लेकिन उक्त सीट पर सपा ने पहली बार में ही अपना खाता खोला और जीत हासिल की थी। लेकिन 2017 के चुनाव में सपा को हार का मुंह देखना पडा था। और बसपा छोडकर भाजपा में आये सौरभ सिंह सोनू के सर पर जीत का सेहरा बंधा था और विधानक बनकर सौरभ सिंह सोनू ने सुनील कुमार लाला से पिछली हार का बदला ले लिया। इस चुनाव में सपा के सुनील लाला दूसरे स्थान पर रहे थे।





कस्ता विधानसभा का 2012 कर चुनाव परिणाम


2012 में पहली बार कस्ता (143) सुरक्षित विधानसभा अस्तित्व में आई। पहली बार 291914 मतदाता बने जिसमें 195511 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कस्ता के पहले विधायक समाजवादी पार्टी के सुनील कुमार लाला बने, जिन्होंने बसपा के सौरभ सिंह सोनू को 26871 वोटो से हराया था। 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के सुनील लाला को 88548 वोट मिले थे। वहीं बसपा के सौरभ सिंह सोनू 61677 वोट पाकर दूसरे, कांग्रेस के बंशीधर राज को 16749 मत पाकर तीसरे व भाजपा की कृष्णा राज 14384 मत पाकर चौथे स्थान पर रही।


2017 विधानसभा चुनाव परिणाम


2017 के विधानसभा चुनाव में 298955 मतदाता बने थे, जिसमें 209987 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सौरभ सिंह सोनू विधायक बने। इन्होंने सपा के विधायक सुनील कुमार लाला को 24273 वोटो से हराया। 2012 के चुनाव में बसपा से सौरभ सिंह चुनाव मैदान में आए और सपा के सुनील लाला से हार का सामना करना पड़ा। 2017 में सौरभ सिंह सोनू बसपा को छोड़कर भाजपा से चुनाव मैदान में आए और सपा विधायक सुनील लाला को हराया। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सौरभ सिंह सोनू को 92824 वोट मिले वहीं सपा के सुनील कुमार लाला  68551 मत पाकर दूसरे, बसपा के राजेश कुमार गौतम 41778 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

Comments