नदी में गिरा सेना का ट्रक हादसे में 9 जवानों की मौत 19 हुए घायल

नदी में गिरा सेना का ट्रक हादसे में 9 जवानों की मौत 19 हुए घायल

सतेंद्र कुमर
लद्दाख- तुतुक सेक्टर में अपनी लोकेशन पर जाता हुआ सैन्य ट्रक असंतुलित होकर श्योक नदी में गिर गया। इस घटना में भारतीय सेना के 9 जवान शहीद हो गए हैं और 19 जवान गंभीर रूप से घायल हैं।

भारतीय सेना की मीडिया से हुई बातचीत के अनुसार 26 जवानों का एक समूह ट्रांजिट कैंप से अपनी एक लोकेशन पर जा रहा था। जवानों से भरा हुआ यह ट्रक जब श्योक नदी के पास से गुजर रहा था उसी समय अचानक से ट्रक ने अपना संतुलन खो दिया और लगभग 50 फुट नीचे श्योक नदी में जा गिरा।

ट्रक में सवार सभी जवानों को गंभीर चोटें आई और उन्हें सूचना मिलने पर सैन्य अस्पताल ले जाया गया। जहां पर गंभीर रूप से घायल नौ जवानों की मृत्यु हो गई है।

 इस घटना के बाद 19 जवानों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है और उनका इलाज वहीं पर चल रहा है।

आपको बता दें कि सेना के जवानों को सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचाने के लिए वायु सेना से भी एअरलिफ्ट करने की सहायता ली गई थी।

लद्दाख में भारतीय सेना के जवानों के बलिदान से पूरा देश शोक की स्थिति में डूब गया है ईश्वर से सभी घायल जवानों के जल्दी से स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

Comments