आरबीएसके संघ की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

आरबीएसके संघ की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

अलका आशीष
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कार्यकारिणी के गठन किया गया।  बैठक का आयोजन एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में संपन्न हुआ। इस कार्यकारिणी का गठन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक शुक्ला और आयुष संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. निमेष शुक्ला की अगुवाई में हुआ। जिसमें डॉ अभिमन्यु सिंह अध्यक्ष, डॉ. अनिल वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शरद वर्मा उपाध्यक्ष, अतेंद्र मिश्रा महामंत्री, सुनीत बाजपेई मंत्री, सचिन मिश्रा संगठन मंत्री, राघवेंद्र मिश्रा कोषाध्यक्ष, आमिर हयात सहा संगठन मंत्री, मीडिया प्रभारी अंचल वर्मा, जितेंद्र श्रीवास्तव सह मीडिया प्रभारी, रमेश कुमार शाह मंत्री, डॉ. दीपिका संगठन मंत्री, डॉ. नीलू को सह संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. बीपी सिंह, डॉ. विभा सिंह, डॉ. विकास गिरी, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. संत शरण सरताज, डॉ. तनवीर तथा मोहम्मद दानिश को मनोनीत किया गया। इसके साथ ही संरक्षक के रूप में अमित खरे एवं डॉ पुनीत शुक्ला को मनोनीत किया गया। बैठक की अध्यक्षता डीआईसी मैनेजर अमित खरे एवं संचालन प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक शुक्ला ने की संघ के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक शुक्ला ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी तथा संगठन को मजबूत करने का आग्रह किया।

Comments