मजदूर महिला के घर में लगी आग घर जलकर हुआ राख
पंकज कश्यप/उत्तम कश्यप के डी एस न्यूज़ नेटवर्क
अटरिया सीतापुर। इलाके के ग्राम पंचायत पहाडापुर के मजरा रैतला मे अज्ञात कारणो से मज़दूर महिला की झोपड़ी में अचानक आग लग गई।
बताते चलें कि इलाके के रैतला निवासी बुजुर्ग महिला शांती की झोपड़ी मे अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गयी आग कि लपटों को देख ग्रामीणों नेकाफी मशक्कत के आग पर काबू पाया।
उधर ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक आगजनी मे लड़की की शादी के लिए छप्पर मे रखे दसहजार रुपये जलकर खाक हो गये तथा खाने पीने का सामान व दैनिक उपयोगी सामान भी जल गया। बुजुर्ग महिला के पति बाबूलाल की कुछ दिन पहले मौत हो गयी थी। जिससे घर का सारा भार पीड़ित महिला के ऊपर है।

Comments
Post a Comment