प्रियांशी सक्सेना को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने किया सम्मानित

प्रियांशी सक्सेना को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने किया सम्मानित




देव श्रीवास्तव केडीएस न्यूज़ नेटवर्क

लखीमपुर-खीरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का एक कार्यक्रम जिला पंचायत मार्केट कार्यालय में आयोजित हुआ इस कार्यक्रम में जिले का नाम रोशन करने वाली प्रियांशु सक्सेना को सम्मानित किया गया प्रियांशी खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर चयनित हुई है।




कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहुंची डॉ. ईरा श्रीवास्तव सहित कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सक्सेना, महामंत्री नीरज सक्सेना, कोषाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष सौरभ सिन्हा, महिला अध्यक्ष मंजुला बरतारिया और युवा अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने सामूहिक रुप से प्रियांशी को सम्मानित किया। इस दौरान ईरा श्रीवास्तव ने कहा कि प्रियांशी ने न सिर्फ जिले का नाम रोशन किया है बल्कि कायस्थों का भी नाम रोशन किया है। महासभा के द्वारा जो सम्मान प्रियांशी को दिया गया है वह सभी के लिए गौरव की बात है। वरिष्ठ पत्रकार अशोक सक्सेना की पुत्री प्रियांशी सक्सेना बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में निपुण थी और उन्होंने यूपीपीसीएस की तैयारी की और खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात हुई। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है और सभी बच्चों को प्रियांशी से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित करती है। महासभा आगे भी ऐसे बच्चों को प्रोत्साहित करेगी जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में कायस्थों के नाम को रोशन किया है।


आप हमें लाइक शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें।

Comments