उत्कर्ष शर्मा के शतक से 76 रनों से जीती सीतापुर क्रिकेट एकेडमी

उत्कर्ष शर्मा के शतक से 76 रनों से जीती सीतापुर क्रिकेट एकेडमी 




पंकज कश्यप / उत्तम कश्यप केडीएस न्यूज़ नेटवर्क

अटरिया सीतापुर। अटरिया कस्बा स्थित एस आर के क्रिकेट क्लब परिसर में मंगलवार सीतापुर क्रिकेट एकेडमी व लखीमपुर क्रिकेट एकेडमी (जूनियर) की टीमों के मध्य खेला गया।


बताते चलें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों के इस मैच में सीतापुर क्रिकेट एकेडमी की टीम  ने 29.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 226 रन बनाए।

सीतापुर क्रिकेट एकेडमी की तरफ से उत्कर्ष शर्मा ने शानदार शतक 116 रन (78  गेंद, 8 चौके, 10 छक्के) जड़ा।

लखीमपुर क्रिकेट एकेडमी की तरफ से  हर्ष शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट प्राप्त किए ।उधर 227 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखीमपुर क्रिकेट एकेडमी (जूनियर) की टीम 29.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी। 

लखीमपुर क्रिकेट एकेडमी की तरफ से कप्तान तनु सिंह ने सर्वाधिक 50 रनों की पारी खेली। 

सीतापुर क्रिकेट एकेडमी की तरफ से कप्तान कृष्णाचारी व अजय गौड़ ने 3-3 विकेट चटकाए। शानदार शतक लगाने वाले बल्लेबाज उत्कर्ष शर्मा को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी पत्रकार राजेश यादव व वायुनायक कश्यप  के द्वारा दी गई।इस अवसर पर एस. आर के. स्पोर्ट्स एकेडमी के पी. आर. ओ. बिमल तिवारी, दिवाकर सिंह, और निर्णायक के रूप में मोहित यादव उपस्थित रहे ।

Comments