बेखौफ चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, लाखों का माल व नगदी किया साफ

बेखौफ चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, लाखों का माल व नगदी किया साफ 




पंकज कश्यप/उत्तम कश्यप केडीएस न्यूज़ नेटवर्क

सीतापुर/अटरिया। थाना इलाके के रामपुर टडवा में बीती रात बेखौफ अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया लाखों का माल व नगदी पर हाथ किया साफ पुलिस मामले की जांच कर रही है।


बताते चलें कि थाना क्षेत्र के नीलगाव अटरिया मार्ग पर स्थित रामपुर टडवा निवासी बाबू लाल ने तहरीर में कहा है कि अज्ञात चोरों ने घर के पिछे से चढ़कर कमरे में रखे जेवरात एक सोने की एक जोड़ी झुमकी, सोने की टप्स ,एक नथुनी नाक की,एक माला सोने का,दो जोड़ी चांदी की पायल,एक हथफूल,करीब 45 लीटर पिरपिंट का तेल,करीब 16 हजार रुपए की नगदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया सुबह होने पर देखा कि कमरा खुला है। सारा समान बिखरा पड़ा मिला वहीं गांव से दूर जंगल में एक छोटा बक्सा खाली पड़ा मिला उधर गांव के ही निवासी फिदा मोहम्मद पुत्र स्वार्गीय फकीर मोहम्मद ने तहरीर में कहा कि बीती रात अज्ञात चोरों ने करीब एक बजे पिछे से चढ़कर कमरे में रखे बक्सा और अलमारी से एक हार सोने का,झुमकी सोने की,एक जोड़ी चांदी की पायल सहित करीब 20 हज़ार रुपए की नगद उठा ले गए। दोनों पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल किया अटरिया थाना प्रभारी अरविन्द कटियार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।

Comments