विश्व के 100 प्रसिद्ध युवा सिखों की सूची में शामिल हुए अमन सिंह गुलाटी
देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। बहुमुखी प्रतिभा के धनी चित्रकार अमन गुलाटी इस बार फिर सुर्खियों में हैंं। इस बार उनके सुर्खियों में आने का जो कारण है वह बेहद खास है। अमन को द सिख ग्रुप द्वारा विश्व के सर्वाधिक प्रसिद्ध 100 युवा सिखों की सूची में स्थान मिला है। अमन को मिला यह सम्मान खीरी जिले के लोगों के लिए भी अमन की बड़ी उपलब्धि है। अमन इससे पहले कई विश्व कीर्तिमान बना चुके हैं, जिस कारण उन्हें इस सूची में स्थान मिला है।
ऑलमंड आर्टिस्ट अमन सिंह गुलाटी को द सिख ग्रुप ने विश्व के टाप सर्वाधिक प्रसिद्ध टॉप-100 युवा सिखों की सूची में शामिल किया। इस सूची में विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाले 30 वर्ष से कम आयु वर्ग के सिखों को शामिल किया जाता है। अभी अमन की उम्र 19 वर्ष ही है।
अमन गुलाटी ने सोमवार की शाम जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि यूके बेस्ड द सिख गुप ने सोमवार को टॉप - 100 सिख युवाओं की सूची जारी की है। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में काम कर उपलब्धि हासिल करने वाले 30 वर्ष से कम आयु के सिखों को सूची में स्थान दिया गया। इसमें उत्तर प्रदेश से अमन सिंह गुलाटी को भी शामिल किया गया है। ग्रुप ने जारी बयान में कहा कि अमन सिंह गुलाटी ने आर्ट की दुनिया में कई रिकार्ड अपने नाम हासिल किये है। वर्ष 2018 में केनिया की राजधानी नैरोबी में आयोजित सिखों के विश्वव्यापी सिख समारोह में सिख अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उन्होंने विश्व का सबसे छोटा हैडमेड पोर्टेट भगत सिंह और सबसे बड़ा पोर्टेट गुरू गोविद सिह का बनाकर रिकार्ड हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने कोल पेंटिग और आल्मड पेटिग का भी लोहा मनवाया। विगत वर्ष दो अक्टूबर को महात्मा गाधी की सबसे बड़ी पेटिग बनाकर विश्व अहिसा का संदेश देकर, विश्व रिकार्ड बनाया था। इसके अलावा भी अमन सिंह गुलाटी ने तमाम उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए ही सिख ग्रुप ने अमन को सर्वाधिक प्रसिद्ध 100 युवा सिखों की सूची में शामिल किया है ।
Comments
Post a Comment