पूर्व राज्यपाल पर लिखी पुस्तक का मुख्य पृष्ठ बादाम पर बनाकर अमन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

पूर्व राज्यपाल पर लिखी पुस्तक का मुख्य पृष्ठ बादाम पर बनाकर अमन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड


देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। उत्तर प्रदेश पूर्व राज्यपाल राम नाईक पर लिखी गई पुस्तक माई स्टिंट विद श्री राम नाईक पुस्तक का मुख्य पृष्ठ छोटे से बादाम पर बना कर अमन गुलाटी ने एक और विश्व रिकार्ड बना दिया है। अमन को इनक्रेडिबल बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा मेल कर यह जानकारी गुरुवार की शाम दी गई है। यह पुस्तक मेजर जगमीत सिंह द्वारा लिखी गई थी। विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर मिली इस सूचना के बाद अमन ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए यह जानकारी मीडिया से साझा की है।


अमन गुलाटी

अलमेंड आर्टिस्ट के रूप में विश्व प्रसिद्ध हो चुके चित्रकार अमन गुलाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक के वर्तमान एडीसी मेजर जगमीत सिंह के द्वारा एक पुस्तक लिखी गई थी। जिसका नाम था ''माई स्टिंट विद श्री राम नाईक" इस पुस्तक के मुख्य पृष्ठ को छोटे से बादाम पर अमन ने करीब 1 माह पहले बनाया था। जिसकी जानकारी मेजर जगमीत सिंह को भी हुई थी। उनके द्वारा इनक्रेडिबल बुक ऑफ रिकॉर्ड में अमन कि इस पेंटिंग को लेकर आवेदन किया गया था। गुरुवार की शाम एक मेल के माध्यम से अमन को यह जानकारी हुई कि इनक्रेडिबल बुक ऑफ रिकॉर्ड ने अमन की पेंटिंग को विश्व रिकॉर्ड में शामिल कर लिया है। अमन के द्वारा बादाम पर बनाई  गए पुस्तक के मुख्य पृष्ठ को सबसे छोटा स्वरूप देने के लिए इसे विश्व रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। मेजर जगमीत सिंह ने भी अमन को शुभकामनाएं दी हैं। अमन इससे पहले भी बादाम पर पेंटिंग बनाकर कई विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं, लेकिन इस कीर्तिमान ने न सिर्फ अमन के नाम एक और विश्वरी का जोड़ दिया बल्कि लोगों को उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक के जीवन से जोड़ने का भी एक सुनहरा प्रयास किया है।

Comments